Scam : फरार आरोपितों की तलाश में मुंबई की साइबर क्राइम टीम का कानपुर में छापा

मुंबई के जुहू थाने में आयुर्वेदिक घोटाले से जुड़ा मामले में मुकदमा दर्ज है। मुंबई पुलिस की टीम किदवई नगर स्थित घर में गिरफ्तारी तहरीर देने के बाद लौट गई है। शहर से दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:58 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:58 PM (IST)
Scam : फरार आरोपितों की तलाश में मुंबई की साइबर क्राइम टीम का कानपुर में छापा
मुंबई में आयुर्वेदिक घाेटाले में दो लोगों की तलाश।

कानपुर, जेएनएन। मुंबई की साइबर क्राइम टीम ने शनिवार दोपहर किदवई नगर के एच ब्लाक क्षेत्र में छापा मारा। टीम को मुंबई के जुहू थाने में दर्ज धोखाधड़ी व साइबर अपराध से जुड़े एक मामले में कानपुर निवासी दो लोगों की तलाश है। मामला मुंबई में हुए आयुर्वेदिक दवा घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है।

हालांकि, दोनों आरोपित नहीं मिले, जिसके बाद टीम गिरफ्तारी तहरीर देकर लौट गई। मुंबर्ई के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम दोपहर करीब तीन बजे किदवई नगर थाने पहुंची। टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद के. खोपिकर, हेड कांस्टेबल सुधाकर एम. इनडैप, सिपाही भगवान वी. संगले शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जुहू थाने में इसी वर्ष धोखाधड़ी, कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज बनाने, साजिश और आइटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें इंदु प्रकाश तिवारी और राधा तिवारी आरोपित हैं।

दोनों 128/32/3 एच ब्लाक, केडीए मार्केट, रामलीला मैदान किदवई नगर के रहने वाले और आरएफ इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं। टीम किदवई नगर पुलिस के साथ मौके पर गई, लेकिन दोनों आरोपित नहीं मिले। पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने बताया कि यह मामला मुंबई में हुए आयुर्वेदिक घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने किदवई नगर पुलिस को और अधिक जानकारी नहीं दी है।

chat bot
आपका साथी