मुलायम परिवार की पूर्व बहू मोनिका यादव ने थामा भाजपा का दामन, फर्रुखाबाद में जीत चुकी हैं जिपं सदस्य चुनाव

Jila Panchayat Adhyaksh Election भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहीं मोनिका यादव ने 11 जून को पत्र देकर पार्टी से समर्थन मांगा था। वह सपा से इस्तीफा दे चुकी हैं। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से पार्टी ने मोनिका को समर्थन दे दिया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:03 AM (IST)
मुलायम परिवार की पूर्व बहू मोनिका यादव ने थामा भाजपा का दामन, फर्रुखाबाद में जीत चुकी हैं जिपं सदस्य चुनाव
मोनिका यादव को भाजपा का समर्थन पत्र सौंपते जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता साथ में सांसद मुकेश राजपूत।

फर्रुखाबाद, जेएनएन। Jila Panchayat Adhyaksh Election सपा से बगावत कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरीं मोनिका यादव को भाजपा ने अपना समर्थन दे दिया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भतीजे बदायूं के सांसद रहे धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। मोनिका पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव की पुत्री हैं और मोहम्मदाबाद के वार्ड नंबर एक से सपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीती थीं।

ऐसे समझें पूरा मामला: भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहीं मोनिका यादव ने 11 जून को पत्र देकर पार्टी से समर्थन मांगा था। वह सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुकी हैं। प्रदेश नेतृत्व की सहमति से पार्टी ने मोनिका को समर्थन दे दिया है। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि मोनिका हर हाल मेंं अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगी। भाजपा भूमाफिया और दबंगों को सफल नहीं होने देगी। प्रदेश मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन कुलदीप गंगवार, दुग्ध संघ चेयरमैन सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, मोनिका यादव ने बताया कि उनके पास जिला पंचायत सदस्यों का पर्याप्त समर्थन है। वह अध्यक्ष पद का चुनाव जीतेंगी। 

हालांकि, पिता नरेंद्र सिंह यादव के सपा में होने और उनके भाई सचिन यादव को गत सप्ताह सपा का अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाए जाने के संबंध में उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने भाजपा नेतृत्व, संगठन, सांसद व विधायक सहित जिले के सभी पदाधिकारियों को समर्थन के लिए धन्यवाद देने एवं सपा छोड़ने के संबंध में पत्र भी जारी किया। 

chat bot
आपका साथी