Muharram 2021: प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद मनाया जाएगा मोहर्रम, तैयारियों का सिलसिला शुरू

Muharram 2021 मोहर्रम का महीना शुरू होते ही हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद मनाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मोहर्रम में दस दिनों तक जुलूस निकाले जाते हैं। पैकियों का जुलूस भी निकलता है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:52 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:52 PM (IST)
Muharram 2021: प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद मनाया जाएगा मोहर्रम, तैयारियों का सिलसिला शुरू
माेहर्रम की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। Muharram 2021 कोरोना संक्रमण के चलते पाबंदियों के बीच मोहर्रम मनाया जाएगा। मोहर्रम शुरू होने में दस दिन रह गए हैं। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। मोहर्रम में जुलूस निकालने को लेकर अंजुमन प्रयास कर रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर इजाजत मिलने के बाद ही जुलूस निकाले जाएंगे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए घरों व इमाम बारगाहों में मजलिसे आयोजित की जाएगी और मातम किया जाएगा।

मोहर्रम का महीना शुरू होते ही हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद मनाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मोहर्रम में दस दिनों तक जुलूस निकाले जाते हैं। पैकियों का जुलूस भी निकलता है। जुलूसों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। जगह-जगह ताजिया रखे जाते हैं।  मोहर्रम की दस तारीख को ताजियों को कर्बलाओं में दफन किया जाता है। इससे पहले मोहर्रम की नौ तारीख को रात भर जुुलूस निकलने तथा मातम करने का सिलसिला चलता रहता है। वहीं इनके साथ ही आग का मातम भी किया जाता है। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से जुलूस नहीं निकले थे। इमाम चौकों पर ताजिया भी नहीं रखे गए थे। ताजियादारी, मातम और मजलिसें घरों में ही हुई थी। इस वर्ष ईद व बकरीद कोविड प्रोटोकाल के तहत मनाई गई है। मोहर्रम में भी यही स्थिति रहेगी। शासन ने मोहर्रम को लेकर गाइडलाइन भी जारी की है। मोहर्रम में जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी।  वहीं हुसैनी फेडरेशन के प्रवक्ता डा. जुल्फिकार अली रिजवी ने कहा कि जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से इजाजत लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों पर अमल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी