सागर राजमार्ग की सबसे बड़ी समस्या पर सांसद भोले ने दिए जवाब, कहा- भारी वाहनों की नो इंट्री ही विकल्प

जाम को लेकर दैनिक जागरण के प्रश्नों का उत्तर देते हुए सांसद भोले बोले कि राजमार्ग पर लगने वाले जाम का मामला संसद में उठा चुका हूं। भूतल परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित घोष से तीन बार बात हुई है। 29 जनवरी से संसद सत्र शुरू हो रहा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:39 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 01:40 PM (IST)
सागर राजमार्ग की सबसे बड़ी समस्या पर सांसद भोले ने दिए जवाब, कहा- भारी वाहनों की नो इंट्री ही विकल्प
अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की सांकेतिक तस्वीर।

घाटमपुर, जेएनएन। कानपुर हो या घाटमपुर शहर में जाम की समस्या अब आम हो चुकी है। आए दिन सड़क पर लगने वाला जाम न केवल लोगों की परेशानी को बढ़ा देता है अपितु उन्हें घंटों इंतजार करने पर भी विवश कर देता है। जहां ये सच है कि सरकार जाम से निजात दिलाने के लिए कार्य कर रही है, वहीं ये भी सच है कि लोग के सब्र का बांध टूटा जा रहा है। जनमानस की समस्या का अन्वेषण करते हुए दैनिक जागरण ने सांसद देवेंद्र सिंह भोले से पांच सवाल पूछे। उन्होंने उनके उत्तर में समस्या जल्द हल कराने का भरोसा दिलाया। यूं रहे सवाल-जवाब...

 राजमार्ग पर प्रतिदिन लगने वाला जाम नासूर बन गया है। लोगों को इससे निजात के लिए आपने क्या प्रयास किए?

राजमार्ग पर लगने वाले जाम का मामला संसद में उठा चुका हूं। भूतल परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित घोष से तीन बार बात हुई है। 29 जनवरी से संसद सत्र शुरू हो रहा है। दोबारा इस मामले को उठाऊंगा।  2019 के लोकसभा चुनाव से पहले आपने घाटमपुर में फ्लाईओवर का शिलान्यास किया था। काम एक कदम भी आगे नही बढ़ सका है?

पहले व्यापारी विरोध करते रहे। फिर कोरोना काल के चलते काम ठप रहा। हाईवे किनारे पालिका के नालों के जल निकासी की समस्या सामने आई है। जल्द ही फ्लाईओवर निर्माण शुरू होगा। बन कर तैयार होने के बाद काफी हद तक राहत मिलेगी।

राजमार्ग की क्षमता तीन हजार पीसीयू की है लेकिन लोड 21 हजार पीसीयू पहुंच चुका है। जो लोड छह लेन रोड के लिए अनुमन्य है। लोगों को राहत कैसे दिलाएंगे?

केंद्र सरकार व भूतल परिवहन मंत्रालय के सामने समग्रता से पूरा मामला उठाऊंगा। पूरे मामले का रोडमैप तैयार करने के लिए शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के पीडी पंकज मिश्र को बुलाया है।

लोगों को फौरी राहत दिलाने के लिए क्या तैयारी है?

राजमार्ग पर डग्गामार वाहनों को निर्धारित अड्डों से संचालित कराने के लिए एसडीएम व पुलिस को सख्ती से कहा है। जिसका प्रभाव कल से ही दिखेगा। जब राजमार्ग की क्षमता से ज्यादा यातायात है, तो जाम व हादसों से राहत कैसे मिलेगी?

इसके लिए डीएम व एसएसपी के साथ बैठक करके फौरी हल निकालने का गंभीरता से प्रयास करूंगा। दिन के समय भारी वाहनों की नो इंट्री इसका एक विकल्प हो सकता है।

chat bot
आपका साथी