हमीरपुर में मासूम काे कांच का पाउडर पिलाकर मां ने घोंटा ममता का गला, खुद को भी किया मौत के हवाले

मासूम गंभीर हालत में कानपुर रेफर कलह के चलते हुई घटना। मृतक की रसोइया सास को स्कूल से घर लौटने पर हुई जानकारी। मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। मृतक की रसोइया सास को स्कूल से घर लौटने पर घटना का पता चला।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:33 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 05:33 PM (IST)
हमीरपुर में मासूम काे कांच का पाउडर पिलाकर मां ने घोंटा ममता का गला, खुद को भी किया मौत के हवाले
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले सामने आ रही है बड़ी खबर।

कानपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां ललपुरा थाना क्षेत्र के सहुरापुर गांव में मायके में रह रही महिला ने अपने पांच वर्षीय मासूम बेटे को कांच का पाडर पिलाया दिया। इतना ही नहीं अपरिहार्य कारणों से खुद वह पाउडर पी लिया। जिसमें महिला की इलाज दौरान मौत हो गई। जबकि मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। मृतक की रसोइया सास को स्कूल से घर लौटने पर घटना का पता चला। ऐसे में गांव में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। लोग भी तरह तरह की बातें बनाने में जुट गए हैं।

ये है पूरा मामला

मुख्यालय के ब्रह्मïडेरा निवासी 30 वर्षीय सीमा पारिवारिक कलह के चलते बीते पांच माह से मायके ललपुरा थानाक्षेत्र के सहुरापुर गांव में रह रही थी। सीमा की मां प्राथमिक विद्यालय में रसोइया मर्री ने बताया कि वह बाजार गई थीं जबकि बेटा कालीचरन गांव में था। घर में अकेली बेटी ने पिसा कांच पी लिया और अपने पांच वर्षीय पुत्र कल्लू को पिला दिया। लौटने पर अचेत पड़े मां-बेटे के पास में ही गिलास में बारीक पिसा कांच मिला। दोनों को जिला अस्पताल लाए जहां बेटी की मौत हो गई जबकि उसके पांच साल के बेटे कल्लू का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि सीमा के दो बेटे व एक करीब साढ़े सात माह की बेटी है। बड़ा बेटा नौ वर्षीय बउआ बाहर खेल रहा था। बेटी का बरहौं संस्कार बीती एक जनवरी को किया था, जिसमें ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया था। इससे दु:खी होकर सीमा ने ऐसा कदम उठाया। 

डाॅक्टर बोले, मासूम की हालत गंभीर

इमरजेंसी में तैनात डाॅ. एके सिंह ने बताया कि महिला ने खुद व अपने पांच वर्षीय बेटे को कांच का पाउडर खिलाया है। जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं बच्चे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। लेकिन आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण स्वजन बच्चे को कानपुर ले जाने को तैयार नहीं है। जिससे बच्चे का इलाज अभी जिला अस्पताल में ही किया जा रहा है।

दामाद ने शराब पीकर पीटा था तो बुला लिया था बेटी को 

उन्होंने बताया कि पांच माह पूर्व सीमा को उसके पति भोला ने शराब पीकर मारपीट की थी। इसके चलते उन्होंने उसे मायके बुला लिया था।

मृत्यु के बाद मायके वालों ने दी सूचना 

सीमा की सास सुदामा ने बताया कि बेटा भोला सूरत में काम करता है। मौजूदा में वह वहीं रह रहा है। बहू के मायके पक्ष ने मौत के बाद फोन पर सूचना दी है। उन्होंने बताया कि बीते तीन-चार साल से वह अलग रह रही थी।

इनका ये है कहना 

घर में अकेली महिला ने छोटे बेटे को पिसा कांच पिलाकर खुद पी लिया। महिला की मौत हो गई जबकि बच्चा गंभीर है। नौ वर्षीय दूसरा बेटा बाहर खेल रहा था, जिसकी वजह से वह बच गया। - दुर्ग विजय सिंह, इंस्पेक्टर थाना ललपुरा

chat bot
आपका साथी