षष्ठी पूजन संग हुआ मां कात्यायनी का वंदन

नवरात्र में भक्तों ने घरों में षष्ठी पूजन कर मां कात्यायनी का वंदन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 02:05 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 02:05 AM (IST)
षष्ठी पूजन संग हुआ मां कात्यायनी का वंदन
षष्ठी पूजन संग हुआ मां कात्यायनी का वंदन

जागरण संवाददाता, कानपुर : नवरात्र में भक्तों ने घरों में षष्ठी पूजन कर मां कात्यायनी का वंदन किया। महिलाओं ने देवी मां के गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। लॉकडाउन के चलते देवी मंदिरों में पुजारियों ने भोर और संध्या आरती के बाद मंदिरों के पट बंद कर दिए।

रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के चलते घर-घर आस्था का माहौल देखने को मिला। जंगली देवी , बारादेवी , तपेश्वरी और काली मठिया आदि देवी मंदिरों में पुजारियों ने विधिवत पूजन अर्चन कर मां का स्मरण किया। जंगली देवी मंदिर के प्रधान अर्चक विजय पांडेय ने बताया कि नित्य की भांति मां का पूजन अर्चन किया। मां का श्रृंगार करने के बाद भोग अर्पित किया गया। बारादेवी मंदिर में भी मां का विशेष पूजन हुआ।

गांधीग्राम निवासी साधना मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते घर में मां का पूजन सपरिवार किया। दिनभर बच्चों संग मां का भोग प्रसाद बनाया और संध्या आरती में भोग अर्पित कर पूजन किया। पत्रकारपुरम निवासी आराधना अवस्थी ने बताया कि वर्षों से मां का पूजन घर में बड़ों की उपस्थिति में करते आ रहे हैं। मां से सुख-समृद्धि की कामना की। धूनी ध्यान केंद्र के आचार्य अमरेश मिश्र ने बताया कि नवरात्र में देवी कात्यायनी का पूजन करने से संपन्नता मिलती है।

सोमवार भोर से देवी मंदिरों में भक्त कोविड नियमावली संग सीमित संख्या में दर्शन करेंगे।

आठ माह से खोदी गई सड़क को मोटरेबल न करने से आक्रोश

जागरण संवाददाता, कानपुर : सड़क मोटरेबल को लेकर भेदभाव किए जाने से जनता में आक्रोश है। एक सड़क आठ माह से खुदी पड़ी है। उसको आज तक मोटरेबल नहीं किया गया।

जल निगम अमृत योजना के तहत विकास नगर से चिड़ियाघर, मैनावती मार्ग होते हुए सिंहपुर में बनियापुरवा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पाइप डाल रहा है। इसके तहत आठ माह पहले जल निगम ने मैनावती मार्ग से सिंहपुर की तरफ सीवर लाइन डालने का काम किया था। पाइप पड़ गए है, लेकिन सड़क मोटरेबल नहीं की गई। वहीं विकास नगर में एक माह पहले खोदी गई सड़क को मोटरेबल किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि यदि जल्द समस्या हल न हुई तो धरना दिया जाएगा। जल निगम के परियोजना प्रबंधक मोहम्मद एहसान ने बताया कि सड़क पीडब्ल्यूडी को बनानी है। दोनों जगह की सड़क बनाने का पैसा दे दिया गया है। दोनों ही सड़कें दुरुस्त की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी