kanpur weather news : मौसम विभाग के अनुमान...तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियां होंगी तेज

एक ट्रफ रेखा उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश बिहार झारखंडपश्चिम बंगाल बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पंजाब बिहार और झारखंड पर बना हुआ है। झारखंड पर बने चक्रवाती हवा के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 01:05 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 01:05 PM (IST)
kanpur weather news : मौसम विभाग के अनुमान...तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियां होंगी तेज
बंगाल की खाड़ी से तेज नम हवा आने पर सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा

कानपुर, जेएनएन। मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर से तेज हो गई है। हवा में नमी का स्तर बढऩा शुरू हो गया है। तापमान में उतार चढ़ाव की वजह से क्षेत्रीय चक्रवात भी बना हुआ है। गर्मी, उमस के बीच बारिश हो सकती है, लेकिन इसके कुछ ही हिस्सों में होने की संभावना है। एक दो दिन में मानसून सक्रिय हो सकता है। तेज हवा चलने के आसार हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून फिर से तेजी पकड़ रहा है। बंगाल की खाड़ी से तेज नम हवा आने पर सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है।

एक ट्रफ रेखा उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड,पश्चिम बंगाल, बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पंजाब, बिहार और झारखंड पर बना हुआ है। झारखंड पर बने चक्रवाती हवा के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है। अन्य चक्रवाती हवा का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मराठवाड़ा, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना है। कानपुर सहित, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, दक्षिण गुजरात, तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी