जालौन में मॉर्च्युरी में रखे शव की आंखें गायब, कर्मचारी को किया गया निलंबित, जांच में सामने आई यह लापरवाही

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएम खेर ने बताया कि मॉर्च्युरी में डीप फ्रीजर में शव रखने की व्यवस्था है। इसके बावजूद शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी छोटे लाल ने शव को कमरे के फर्श पर ही रखवा दिया। मॉर्च्युरी के आसपास झाडिय़ां हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:50 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:50 PM (IST)
जालौन में मॉर्च्युरी में रखे शव की आंखें गायब, कर्मचारी को किया गया निलंबित, जांच में सामने आई यह लापरवाही
लापरवाही पर वहां तैनात एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है।

जालौन, जेएनएन। जेल से जमानत पर छूटने के बाद पुलिस उत्पीडऩ से परेशान होकर युवक के खुदकुशी करने के मामले में मॉच्र्युरी में रखे उसके शव की आंखें नेवले ने नोच डालीं। प्राथमिक जांच में पता चला कि शव को फ्रीजर में रखने के बजाय फर्श पर ही डाल दिया गया था। अंदर घुसे नेवले ने आंखें नोच लीं। लापरवाही पर वहां तैनात एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी विनय रायकवार ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर जान दे दी थी। इससे पहले 25 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने उसको तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोप है कि जब वह जेल से रिहा होकर घर पहुंचा तो मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह ने उसके घर जाकर मारपीट करने के साथ जेल भेजने की धमकी दी थी। उसकी बहन को भी अपमानित किया। इससे आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली थी। मृतक की मां गुड्डन देवी ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद शुक्रवार रात को जिला अस्पताल की मॉच्र्युरी में शव बेहद अमानवीय ढंग से डाल दिया गया। शनिवार सुबह जब शव बाहर निकाला गया तो उसकी दोनों आंखें गायब थीं। इस पर स्वजन ने हंगामा किया था। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच कराई तो कर्मचारी की लापरवाही सामने आई। इस पर उसे निलंबित किया गया। अब सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है।

डीप फ्रीजर होने के बाद भी शव फर्श पर रखा: अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएम खैर ने बताया कि मॉच्र्युरी में डीप फ्रीजर में शव रखने की व्यवस्था है। इसके बावजूद शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी छोटे लाल ने शव को कमरे के फर्श पर ही रखवा दिया। मॉच्र्युरी के आसपास झाडिय़ां हैं। आशंका है कि वहीं से नेवला अंदर घुसा और आंखें नोच लीं। छोटे लाल को निलंबन आदेश दिया जा चुका है। 

मां ने दारोगा के खिलाफ दर्ज कराए बयान, हो सकती कार्रवाई: खुदकुशी मामले में आरोपित दारोगा के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। मृतक की मां गुड्डन देवी ने स्वजन के साथ सीओ कार्यालय पहुंचकर रविवार को बयान दर्ज कराए। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि जांच जल्द ही पूरी करके तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।   

chat bot
आपका साथी