उरई: दुष्कर्म की शिकार मासूम की हालत नाजुक, जंगल में छिपे आरोपित चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुधवार शाम गांव की एक दुकान से सामान खरीद रही मासूम को उसका चाचा अपने घर ले गया और रिश्ते को कलंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की पराकाष्ठा करते हुए आरोपित ने बच्ची के नाजुक अंग को ब्लेड से काट दिया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 11:30 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 11:30 AM (IST)
उरई: दुष्कर्म की शिकार मासूम की हालत नाजुक, जंगल में छिपे आरोपित चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नदीगांव पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपित।

उरई, जेएनएन। नदीगांव क्षेत्र के एक गांव में चाचा की दरिंदगी का शिकार बनी छह वर्षीय मासूम की हालत नाजुक है। अत्याधिक रक्तस्राव से हालत अधिक बिगडऩे से राजकीय मेडिकल कालेज से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया है। दूसरी ओर, वारदात के बाद जंगल में छिपे बैठे दुष्कर्म के आरोपित चाचा को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। वह जंगल से निकल कपड़े लेने घर पहुंचा था। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को लेकर गांव के लोग उसे धिक्कार रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद किसी के सामने वह नजर मिलाने की साहस नहीं कर पा रहा था। पुलिस ने गुरुवार को मेडिकल कराने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से वह जेल भेज दिया गया।

बुधवार शाम गांव की एक दुकान से सामान खरीद रही मासूम को उसका चाचा अपने घर ले गया और रिश्ते को कलंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी की पराकाष्ठा करते हुए आरोपित ने बच्ची के नाजुक अंग को ब्लेड से काट दिया। बाद में पकड़े जाने के डर बच्ची को घर के पीछे जंगल में लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया। वारदात के बारे में जिसने भी सुना वह सन्न रह गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित चाचा के विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। घिनौना कृत्य करने के बाद आरोपित भाग कर जंगल में छिप गया था। पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए गांव में डेरा डाल दिया। पुलिस को पता था कि वह खाना और कपड़े लेने के लिए जंगल से बाहर जरूर निकलेगा। रात के तीसरे पहर वह जंगल से निकल कर अपने घर पहुंचा और कपड़े लेकर भाग रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। एसपी रवि कुमार ने बताया कि घिनौने कृत्य के आरोपित के विरुद्ध के  मजबूत पैरवी की जाएगी, जिससे उसे जल्द से सजा दिलाई जा सके।

chat bot
आपका साथी