कन्नौज: मैदान में दौड़ लगा रही किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर हाथ में दागी जलती सिगरेट

छिबरामऊ के एक गांव की रहने वाली किशारी रामलीला मैदान में दौड़ लगा रही थी। इसीदौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पहले तो उसके साथ छेड़छाड़ की जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट कर हाथ पर जलती सिगरेट दाग दी और वहां से फरार हो गए।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:31 PM (IST)
कन्नौज: मैदान में दौड़ लगा रही किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर हाथ में दागी जलती सिगरेट
किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग गए। प्रतीकात्मक फोटो।

कन्नौज, जागरण संवाददाता। बाइक सवार तीन युवकों ने रामलीला मैदान में दौड़ लगा रही किशोरी से अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर किशोरी के हाथ पर जलती सिगरेट दाग दी। शोर मचाने पर तेजाब डालने की धमकी देते हुए आरोपित भाग गए। दो दिन बाद पीड़िता ने मौसी को जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

कोतवाली छिबरामऊ के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मौसी ने बताया कि उसकी बहन की 16 वर्षीय पुत्री छिबरामऊ में एक इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। बचपन से उनके साथ गांव में ही रह रही है। 23 अक्टूबर की सुबह छह बजे वह रोज की तरह विशुनगढ़ रोड पर रामलीला ग्राउंड में दौड़ लगा रही थी। उसी समय असालतनगर निवासी एक युवक अपने मामा के लड़के व एक अन्य मित्र के साथ बाइक से वहां पहुंच गया। किशोरी को बुरी नियत से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की और जलती हुई सिगरेट हाथ पर दाग दी। इससे पीड़िता के हाथ पर निशान पड़ गए। उसका अपहरण का प्रयास किया। शोर मचाने पर वहां मौजूद बुजुर्ग साधु ने युवकों को ललकारा। इस पर आरोपित तेजाब डालने की धमकी देते हुए भाग गए। डर के कारण उसने घर पर नहीं बताया। 25 अक्टूबर को उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता ने मौसी के साथ जाकर पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस घटना की कोई भी जानकारी कोतवाली पर नहीं दी गई है। न ही कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रार्थना पत्र मिलने पर मामले की जांच करवा कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी