Molestation in Unnao: दरिंदों ने लूटी किशोरी की अस्मत, कुकृत्य का सहेली ने बनाया वीडियो और किया वायरल

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि तीन माह पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री अपनी सहेली के साथ खेत पर शौच के लिए गई थी। वहां उसकी सहेली के बुआ का लड़का पहले से मौजूद था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 03:46 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 03:46 PM (IST)
Molestation in Unnao: दरिंदों ने लूटी किशोरी की अस्मत, कुकृत्य का सहेली ने बनाया वीडियो और किया वायरल
उन्नाव में किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

उन्नाव, जेएनएन। जिला प्रशासन दुष्कर्म के मामले पर अंकुश लगाने के चाहे जितने दावे कर ले, परंतु वास्तविकता एकदम अलग है। दरअसल, शुक्रवार को दुष्कर्म के एक मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई। इसमें बताया गया कि सहेली के साथ घर से बाहर गई किशोरी से वहशी दरिंदे ने तीन माह पूर्व दुष्कर्म किया था। इस दौरान युवक ने किशाोरी की सहेली से अपने मोबाइल से वीडियो बनाने के लिए कहा था, इतना ही नहीं पीड़िता को युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। दूसरे युवक के द्वारा वीडियो को अपने माेबाइल पर लेने के बाद दोनों युवक किशोरी पर वायरल करने का दबाव बनाने लगे। हालांकि मामला सामने आने पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों युवकों और किशोरी की सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह है पूरा मामला: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि तीन माह पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री अपनी सहेली के साथ खेत पर शौच के लिए गई थी। वहां उसकी सहेली के बुआ का लड़का पहले से मौजूद था। उस लड़के ने पुत्री को पकड़कर खेत में खींच लिया और उससे दुष्कर्म किया। इसमें उसकी सहेली ने भी सहयोग किया। दुष्कर्म करते समय युवक के मोबाइल से उसकी सहेली ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। डर के कारण किशोरी चुप रही। इधर दुष्कर्म का बनाया गया वीडियो युवक के मोबाइल से उसके साथी ने ले लिया। वीडियो लेने के बाद साथी युवक ने भी किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए गलत काम करने का दबाव बनाने लगा। जब किशोरी ने यह करने से मना किया तो युवक ने 15 सितंबर की शाम को उस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका पता जैसे ही पिता को चला तो उसने पुत्री से पूछताछ की। तब पुत्री ने पूरी बात बताई। इसके बाद पिता पुत्री दोनों कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

काेतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार की रात पीड़िता की सहेली, उसके बुआ के लड़के पिंटू पुत्र गंगाराम निवासी ग्राम अलीगढ़ थाना बिलग्राम जिला हरदोई व सोनू पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम सिरधरपुर थाना बांगरमऊ के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बकरी चराने गई किशोरी से दुष्कर्म: बारा सगवर थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने के लिए गई एक किशोरी से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस पूरे घटना का एक वीडियो पास खेत में मौजूद किशोरी की चचेरी बहन ने बना लिया। पीडि़ता की मां की तरफ से दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीडि़त किशोरी की मां की तरफ से दी गई तहरीर में बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी 10 सितंबर को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे बकरी चराने के लिए गांव के बाहर जंगल में गई थी। वहां वीरेंद्र निवासी विभौरा उसके पास पहुंचा और अश्लील बातें करने लगा। इसपर किशोरी ने वहां से भागने का प्रयास किया। यह देख युवक किशोरी को जबरन उठाकर एक खेत में ले गया। जहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी के चीखने चिल्लाने पर भी युवक ने उसे नहीं छोड़ा। घटना के समय पास के खेत में मौजूद किशोरी की चचेरी बहन ने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाइल फोन पर वीडियो बनाया लिया। इधर घटना के बाद आरोपित युवक किसी से भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। बारा सगवर थाने के दारोगा एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजा गया है, आरोपित की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी