फतेहपुर में घर के बाहर खेल रही नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, कुकृत्य के बाद आरोपित किशोर गिरफ्तार

गांव की रहने वाली नौ वर्षीय बालिका दरवाजे पर खेल रही थी। बच्ची के घर में सभी सदस्य अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर बच्ची को अकेला देखकर उसके पास आया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:30 PM (IST)
फतेहपुर में घर के बाहर खेल रही नौ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, कुकृत्य के बाद आरोपित किशोर गिरफ्तार
फतेहपुर में दुष्कर्म की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर नौ वर्षीय बालिका को जंगल ले जाकर पड़ोस में रहने वाले किशोर ने दुष्कर्म किया। पीडि़ता कक्षा तीन में पढ़ती है, जबकि आरोपित किशोर हाईस्कूल का छात्र है। पुलिस ने गांव पहुंचकर पीडि़ता बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

गांव की रहने वाली नौ वर्षीय बालिका दरवाजे पर खेल रही थी। बच्ची के घर में सभी सदस्य अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर, बच्ची को अकेला देखकर उसके पास आया। खेलने के बहाने वह बच्ची को अपने साथ लेकर खेतों की ओर चला गया। जंगल में एक बांस की कोठी के नीचे उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। चीख-पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण उधर दौड़े। गांव वालों को अपनी ओर आता देख, आरोपित वहां से भाग निकला। पीडि़ता के स्वजन को घटना की सूचना मिली तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।  कोतवाली प्रभारी आनंद शुक्ल ने बताया कि आरोपित किशोर की तलाश की गई, वह गांव में ही मिल गया।  पीडि़ता बालिका  को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा कि आरोपित किशोर को  बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। 

chat bot
आपका साथी