फतेहपुर के ट्रामा सेंटर में इलाज कराने आई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, बेखबर बनी रही पुलिस

डाक्टर ने हालत देखकर वार्ड में किशोरी को भर्ती कर दिया। बताते हैं कि स्टाफ नर्स ने किशोरी के हाथ में ग्लकूोज व इंजेक्शन लगाया तो उसका हाथ फूल गया जिस पर किशोरी अपनी मां के साथ बीती रात दो बजे वार्ड से नीचे उतरकर ट्रामा सेंटर आई।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:59 PM (IST)
फतेहपुर के ट्रामा सेंटर में इलाज कराने आई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, बेखबर बनी रही पुलिस
दुष्कर्म के प्रयास से संबंधित खबर की प्रतीकात्मक फोटो।

फतेहपुर, जेएनएन। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बीती रात दो बजे वार्ड से नीचे उतरकर ट्रामा सेंटर आई किशोरी के साथ दो शरारती तत्वों ने पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। दहशत में किशोरी की हालत खराब होने से उसे भर्ती कर लिया गया। सूचना न होने की वजह से पुलिस घटना से बेखबर बनी हुई है।

गाजीपुर थाने के एक गांव निवासिनी 16 वर्षीय किशोरी के शरीर में अकड़न की शिकायत थी। जिस पर बुधवार दोपहर वह अपनी मां के साथ जिला अस्पताल आई थी। डाक्टर ने हालत देखकर वार्ड में किशोरी को भर्ती कर दिया। बताते हैं कि स्टाफ नर्स ने किशोरी के  हाथ में ग्लकूोज व इंजेक्शन लगाया तो उसका हाथ फूल गया जिस पर किशोरी अपनी मां के साथ बीती रात दो बजे वार्ड से नीचे उतरकर ट्रामा सेंटर आई। वहां डाक्टर व फार्मासिस्ट नदारत थे।

उक्त मां-बेटी को दो शरारती तत्व मिल गए और महिला को पानी की बोतल लाने के लिए अस्पताल से बाहर भेज दिया। उस बीच किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। जिससे उसकी सांस फूलने लगी तो शरारती तत्व फरार हो गए। कार्यवाहक शहर कोतवाल अनिरुद्ध द्विवेदी का कहना था कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने ऐसी तहरीर ही दी है।

<< विस्तृत खबर पढ़ने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें। 

chat bot
आपका साथी