उन्नाव में पति काे बंधक बना महिला से दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर घर में लगाई आग

गांव निवासी पीड़ित महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह रविवार रात परिवार के साथ घर में सो रही थी। तभी गांव निवासी तीन युवक वहां आ गए और उससे छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:05 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:05 PM (IST)
उन्नाव में पति काे बंधक बना महिला से दुष्कर्म का प्रयास, असफल होने पर घर में लगाई आग
उन्नाव में दुष्कर्म की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

उन्नाव, जेएनएन। फतेहपुर चौरासी थानांतर्गत एक गांव निवासी तीन लोग रविवार रात एक महिला के घर में घुस गए और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके पति को रस्सी से बांधकर किनारे डाल दिया। इसी दौरान मौका देखकर महिला भाग कर पड़ोसी के घर चली गई। इससे झल्लाए युवकों ने उसके घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लगा दी और वहां से भाग गए। स्वजन व ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। पीड़िता ने थाने पहुंच घटना की तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। 

गांव निवासी पीड़ित महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह रविवार रात परिवार के साथ घर में सो रही थी। तभी गांव निवासी तीन युवक वहां आ गए और उससे छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगे शोर मचाने पर  पति ने इसका विरोध किया तो उसे चारपाई में रस्सी से बांध दिया। इतने में मौका पाकर वह भागकर पड़ोसी के घर चली गई। जिससे झल्लाए युवकों ने उसके घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लगा दी। छप्पर में आग लगने से वहां रखी ठेलिया और कपड़े आदि जल गए। इसके बाद तीनों युवक पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। इसे लेकर सीओ सफीपुर बीनू सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, कार्यवाहक एसओ को भेजकर जांच कराई जा रही है। वहीं कार्यवाहक एसओ विमलकांत गोयल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी