चट्टे हटवाने गईं महापौर और नगर निगम दस्ते पर पथराव, भीड़ ने थाना घेरा

चमनगंज के घोसियाना में नगर निगम के दस्ते द्वारा पकड़े दो गाय और 15 भैंस छुड़ाने के लिए उपद्रव थाने का घेराव कर रहे उपद्रवियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस ने 200 अज्ञात के खिलाफ सेवन क्रिमिनल एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 08:42 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 08:42 AM (IST)
चट्टे हटवाने गईं महापौर और नगर निगम दस्ते पर पथराव, भीड़ ने थाना घेरा
चमनगंज के घोसियाना में चट्टे हटाने का विरोध करते लोग।

कानपुर, जेएनएन। चमनगंज घोसियाना में शनिवार को चट्टे हटवाने पहुंचीं महापौर प्रमिला पांडेय और उनके साथ मौजूद नगर निगम दस्ते पर पथराव किया गया। हमलावरों ने दस्ता प्रभारी की कार समेत तीन वाहनों में तोडफ़ोड़ कर पकड़े गए दो गाय व 15 भैंस छुड़ाने की कोशिश की। भीड़ बढ़ती देख दस्ता चमनगंज थाने पहुंच गया तो हंगामा कर रहे लोगों ने थाना घेर लिया। सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस अफसर व कई थानों की फोर्स वहां पहुंची, तब भीड़ को लाठी पटककर खदेड़ा गया और पांच उपद्रवी गिरफ्तार कर लिए गए। नगर निगम की ओर से पांच नामजद के अलावा 200 अज्ञात लोगों पर बलवा, सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट, तोडफ़ोड़, पथराव आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

चमनगंज घोसियाना में चट्टे हटवाने के लिए दोपहर तीन बजे महापौर प्रमिला पांडेय दोपहर करीब तीन बजे अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, प्रवर्तन प्रभारी एके सिंह और कैटल कैचिंग विभाग प्रभारी डॉ. आशीष ङ्क्षसह के साथ पहुंची थीं। दस्ते के वाहन चमनगंज थाने के पास खड़े कराकर महापौर टीम के साथ चट्टों में गईं। इसके बाद पांच चट्टों से जानवर पकड़े जाने लगे। दस्ते ने दो गाय व 15 भैंसें कैटल कैचिंग वाहनों में बंद कर दिए। दस्ता आगे बढ़ा तो महिलाओं व अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

भीड़ जुटते ही दस्ता सतर्क हो गया। महापौर ने हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर पहन लिया। इस बीच छतों से पथराव शुरू हो गया। नगर निगम के तीन वाहनों के शीशे टूट गए, गनीमत रही कि किसी को पत्थर नहीं लगे। इस दौरान दस्ता चमनगंज थाने के पास पहुंच गया। कर्मचारियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस बीच भीड़ ने चमनगंज थाना घेर लिया। महापौर ने डीएम आलोक तिवारी और नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को सूचना दी। इसके बाद मौके पर नगर आयुक्त, एडीएम सिटी अतुल कुमार, एसपी पश्चिम डॉ.अनिल कुमार पहुंचे।

रायपुरवा, बजरिया, कर्नलगंज, सीसामऊ, बेकनगंज आदि थानों का फोर्स बुला लिया गया। तब जाकर भीड़ को लाठियां पटककर खदेड़ा गया। घरों से पथराव करने के आरोपित असगर अली, हासिक अली, मो. यामीन, नजीर अहमद, मंसूर अली को पकड़ लिया गया। शहर काजी हाजी मोहम्मद कुद्दूस, पार्षद लियाकत अली चमनगंज थाने आ गए। महापौर ने कहा कि चट्टों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। शाम सात बजे तक पंचायत के बाद नगर निगम की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया।

वीडियो फुटेज से की जा रही उपद्रवियों की पहचान

सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि नगर निगम कर्मी राजेंद्रप्रसाद मिश्र की तहरीर पर पांच नामजद व 200 अज्ञात लोगों पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, दूसरों की जान जोखिम में डालना, तोडफ़ोड़ पथराव, धमकी देने और नगर निकाय प्रदूषण की धारा-तीन के तहत मुक्दमा दर्ज किया गया है। पांच आरोपित पकड़े गए हैं।

इनकी भी सुनिए गोबर-गंदगी से मुक्ति के लिए शहर से चट्टे हटाए जाएंगे। एक बार चट्टा हटने के बाद फिर लगाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई जाएगी। -प्रमिला पांडेय, महापौर 17 जानवर पकड़े गए हैं। हंगामा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। -अक्षय त्रिपाठी नगर आयुक्त चट्टे वाले हटने को तैयार हैं। उन्हें सामूहिक रूप से एक जगह दी जाए व किस्तों में धन जमा कराया जाए। घोसी समाज के लोग इस मांग को लेकर महापौर से मिलेंगे। -मोहम्मद वसीक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय घोसी समाज

chat bot
आपका साथी