यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से पहले हुए हादसे में भोगनीपुर विधायक घायल Kanpur News

लखनऊ से मालिनी अवस्थी की बेटी की शादी से लौटने के दौरान पलटी कार दो गनर भी गंभीर रूप से घायल।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 12:05 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 12:05 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से पहले हुए हादसे में भोगनीपुर विधायक घायल Kanpur News
यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से पहले हुए हादसे में भोगनीपुर विधायक घायल Kanpur News

कानपुर, जेएनएन। लखनऊ से एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर वापस नोएडा अपने आवास जा रहे भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार की कार नोएडा से ठीक पहले रघूपुरा कोतवाली क्षेत्र में कई बार पलटी खाते हुए हाईवे की दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में विधायक गंभीर घायल हो गए, जबकि दो गनर को भी काफी चोटें आई हैं। कार में सात लोग सवार थे। घायलों को नोएडा के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विधायक विनोद कटियार का नोएडा सेक्टर 51 में आवास है। रविवार को लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी व प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की बेटी अनन्या के विवाह में शामिल होने विधायक रविवार रात गए थे। देर रात वह फाच्र्यूनर कार से वापस नोएडा लौट रहे थे। कार में विधायक के साथ पांच गनर थे। भोर में लगभग चार बजे नोएडा से बीस किमी पहले ही कार अनियंत्रित हो गई। हाईवे के डिवाइडर पर चढ़कर कार पलटते-पलटते दूसरी ओर लेन में पहुंच गई। हादसे में विधायक के अलावा गनर सतेंद्र पटेल व रामजी कटियार गंभीर घायल हो गए। चालक व अन्य गनर मामूली तौर पर चुटहिल हुए। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्र ने बताया कि दुर्घटना में विधायक को कंधे, कमर और पीठ में चोट लगी है। हालांकि वह खतरे से बाहर हैं।

विधायक ने फोन पर पिता को दी घटना की जानकारी

रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को तड़के आगरा से नोएडा जाते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर विधायक विनोद कटियार की कार पलटने से विधायक, गाड़ी चालक, व गनर के घायल होने की सूचना पर उनके प्रेमा कटियार स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। आवास पर रहने वाले उनके बहनोई विद्यालाल ने बताया कि विधायक विनोद कटियार को दुर्घटना में मामूली चोटे आई हैं।

दुर्घटना की जानकारी पाकर उन्होंने उनसे टेलीफोन पर बात की तथा महाविद्यालय में रहने वाले विधायक के पिता नत्थूलाल कटियार से भी विधायक ने बात की। पिता ने जब उन्हें देखने के लिए अस्पताल आने की इच्छा प्रकट की तो विधायक ने मामूली चोट होने की जानकारी देते हुए अस्पताल में आने से मना कर दिया। इसलिए महाविद्यालय स्थित घर से कोई भी व्यक्ति अस्पताल नहीं गया है। विधायक विनोद कटियार ने दो-तीन दिन बाद पुखरायां आने की बात कही है। 

chat bot
आपका साथी