उन्नाव : लापता बच्ची का शव कुएं में मिला, ननिहाल में रह रहे युवक ने दुष्कर्म के बाद की हत्या

रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक 10 वर्षीय बच्ची गांव में काली मंदिर के पास बकरी चराने गई थी। देरशाम तक जब घर न लौटी तो खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिली। जिस पर देररात करीब 11 बजे उसकी मां ने पुलिस को सूचना दी थी।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:22 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 08:22 AM (IST)
उन्नाव : लापता बच्ची का शव कुएं में मिला, ननिहाल में रह रहे युवक ने दुष्कर्म के बाद की हत्या
स्वाट टीम की हिरासत में गिरफ्तार अभियुक्त

कानपुर, जेएनएन। उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह दिन से लापता बच्ची का शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित एक कुएं में मिला। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपित युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार करने गई स्वाट व पुलिस टीम पर आरोपित युवक ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में युवक घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्र के एक गांव में बीते रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक 10 वर्षीय बच्ची गांव में काली मंदिर के पास बकरी चराने गई थी। देरशाम तक जब घर न लौटी तो खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। जिस पर देररात करीब 11 बजे उसकी मां ने पुलिस को सूचना दी थी।

घर से सौ मीटर दूर दिखी बच्ची की चप्पल : बच्ची के लापता होने की खबर पर सीओ रघुबीर सिंह, कोतवाल अजय त्रिपाठी, एसआई अरविंद सिंह फोर्स ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन की थी, जिसमें उसके घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बारातशाला की छत पर उसकी चप्पलें और एक ताला बंद कमरे में उसका छाता भी मिला था। मां की तहरीर पर उसके पूर्व पति, ससुर व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा भी पुलिस ने दर्ज किया था। तभी से स्वाट व पुलिस की टीमें बच्ची को तलाश कर रही थीं। इसके बाद गुरुवार देररात पुलिस टीम को बच्ची के घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित एक कुएं में बच्ची का नग्न शव मिला। सुरागकशी के बाद पुलिस ने आरोपित का भी पता लगा लिया। वह बच्ची के गांव में ही अपने नाना के यहां रह रहा अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नीरज था, जिसने घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस पर आरोपित ने किया थ फायर : पुलिस पर नीरज ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपित घायल हो गया। पुलिस ने कुएं से शव निकलवाकर पीएम को भेज घायल आरोपित को जिला अस्पताल भेजा है। आरोपित की निशानदेही पर बच्ची के कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। स्वाट प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बच्ची का शव बरामद कर आरोपित को पकड़ लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी