Mishap in Kannuaj: सालों से आवास की मांग कर रहे दंपती का कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबे पति-पत्नी

Mishap in Kannuaj रमेश चंद ने बताया कि आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। कई वर्ष से ग्राम प्रधान से आवास की मांग कर रहे हैं। अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने पक्षपात पूर्ण तरीके से आवास आवंटित किए जाने का आरोप भी लगाया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:58 PM (IST)
Mishap in Kannuaj: सालों से आवास की मांग कर रहे दंपती का कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबे पति-पत्नी
कच्चा मकान गिरने के बाद खुले में गृहस्थी रखी होने की जानकारी देते पत्नी के साथ खड़े रमेश चंद्र।

कन्नौज, जेएनएन। Mishap in Kannuaj लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान ढह गया। इससे मलबे में दंपती दब गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर उन्हें निकाला।

थाना विशुनगढ़ के मोहल्ला मुनार निवासी श्याम ङ्क्षसह व रामङ्क्षसह कच्चे मकान में रहते हैं। कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। शनिवार रात को बारिश होने की वजह से वह कमरे के अंदर लेटे थे। रात में कच्चा मकान ढह गया। मलबे में पति पत्नी दोनों दब गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने मलबा हटाकर बाहर निकाला। सुरक्षित होने पर राहत की सांस ली। रमेश चंद ने बताया कि आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। कई वर्ष से ग्राम प्रधान से आवास की मांग कर रहे हैं। अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने पक्षपात पूर्ण तरीके से आवास आवंटित किए जाने का आरोप भी लगाया। ग्रामीणों ने परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने पर आवास दिलवाए जाने की मांग सीडीओ से की। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सचिव से मामले की जानकारी की जाएगी। नियमानुसार पीडि़त परिवार को आवास दिलाया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी