फतेहपुर: टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार गुमटी में घुसी, छह घायल, गुस्साई भीड़ ने चालक को बनाया बंधक

पहरवापुर गांव में शनिवार सुबह हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार गुमटी में जा घुसी जिससे छह लोग घायल हो गए। घटना टायर फटने की वजह से हुई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने चालक को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 02:01 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 02:01 PM (IST)
फतेहपुर: टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार गुमटी में घुसी, छह घायल, गुस्साई भीड़ ने चालक को बनाया बंधक
घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने प्रधान का घर घेर लिया।

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। कानपुर-बांदा मार्ग में कल्यानपुर थाना क्षेत्र पहरवापुर गांव में सड़क किनारे रखी गुमटी में अनियंत्रित कार घुस गई। जिससे छह लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने कार चालक को बंधक बनाकर पीटने की कोशिस की लेकिन प्रधान ने बचा लिया। हादसा कार का टायर फटने से हुआ। 

कार बांदा की ओर से चौडगरा जा रही थी। इसी दौरान पहरवापुर गांव के पास कार टायर फटने से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे रखी गुमटी में घुस गई। इस हादसे के दौरान गुमटी में बैठे गांव के बुद्धराज, शर्मिंदा, राम भजन मौर्या, अजय वर्मा, पिंटू व  प्रियंका  घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। भीड़ ने कार चालक को घेर कर बंधक बना लिया। साथ ही मारपीट करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे प्रधान नेे चालक को किसी तरह बचाकर अपने घर में छिपा लिया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने प्रधान का घर घेर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार, सीओ व तीन थानों का पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद प्रधान के घर से कार चालक को कल्यानपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी अनुरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

chat bot
आपका साथी