Mishap In Chitrakoot: मिट्टी लेने गई बच्चियां हादसे का हुईं शिकार, टीला धंसने से दो की मौत, एक घायल

भभेट निवासी 56 वर्षीय मुनिया देवी पत्नी मेवालाल प्रजापति कुमत बारी की 14 वर्षीय बेटी रानी देवी रामराज प्रजापति को 15 वर्षीय बेटी अल्का शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे गांव के बाहर मिट्टी लेने गई थी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 05:41 PM (IST)
Mishap In Chitrakoot: मिट्टी लेने गई बच्चियां हादसे का हुईं शिकार, टीला धंसने से दो की मौत, एक घायल
चित्रकूट के अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची का हालचाल लेते डीएम।

चित्रकूट, जेएनएन। दशहरा पर्व पर राजापुर थाना के भंभेट गांव में मातम छा गया। जब पर्व में घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी लेने गई महिला समेत एक बालिका की टीला धंसने से मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि एक बालिका बुरी तरह घायल है जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

भभेट निवासी 56 वर्षीय मुनिया देवी पत्नी मेवालाल प्रजापति, कुमत बारी की 14 वर्षीय बेटी रानी देवी,  रामराज प्रजापति को 15 वर्षीय बेटी अल्का शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे गांव के बाहर मिट्टी लेने गई थी। बताते हैं कि सभी लोग टीले के नीचे बैठ कर मिट्टी खोद रही थी। तभी अचानक टीला धंस गया। महिला समेत तीनों मिट्टी में दब गई। आसपास कोई नहीं होने के कारण घटना की जानकारी किसी को नहीं हुई। करीब दो घंटे सभी दबी रही। करीब एक बजे खेत के लिए गुजरे किसान को बालिका के कराहने की आवाज सुनाई दी। दौड़ के वह टीले के पास पहुंचा। वहां का नजारा देख लोगों को मदद के लिए बुलाया। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। मलबा हटाकर सभी को निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर लेकर गए। राजापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा में बताया कि मुनिया व रानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। अलका को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। कहा है कि दैवीय आपदा के तहत सभी मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी