एक एकड़ भूमि पर दुग्ध संघ सहेजेगा बारिश की बूंदें , जानिए अब क्या होने जा रहा बदलाव

कानपुर दुग्ध संघ की जमीन पर बनाए गए इस तालाब के सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। इसके साथ ही तालाब के चारों तरफ जंगल की छटाई कर उसको पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके बनने के बाद यहां पर लोगों का आना-जाना शुरू हो जाएगा

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 01:50 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 01:50 PM (IST)
एक एकड़ भूमि पर दुग्ध संघ सहेजेगा बारिश की बूंदें , जानिए अब क्या होने जा रहा बदलाव
इन सब बातों को ध्यान में रखकर इस कार्य को शुरू किया जा रहा

कानपुर, जेएनएन। बारिश की बूंदों को सहेजने के लिए दैनिक जागरण द्वारा चलाई जा रही मुहिम का असर दिखने लगा है। निराला नगर स्थित पराग डेयरी प्लांट में बारिश की बूंद को सहेजने के लिए एक एकड़ भूमि में खोदाई कर तालाब बनाया गया है। तालाब में बारिश की बूंदों को सहेजने के साथ ही भूगर्भ जलस्तर को भी बढ़ाया जाएगा। अब कानपुर दुग्ध संघ की जमीन पर बनाए गए इस तालाब के सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। इसके साथ ही तालाब के चारों तरफ जंगल की छटाई कर उसको पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके बनने के बाद यहां पर लोगों का आना-जाना शुरू हो जाएगा, जिससे विकास भी होगा और आमदनी बढ़ेगी। इन सब बातों को ध्यान में रखकर इस कार्य को शुरू किया जा रहा है।

दक्षिण क्षेत्र का पहला पिकनिक स्पाट बनेगा : निराला नगर मेन रोड स्थित पराग डेयरी में लोग पहले से ही घूमने आते हैं, लेकिन इसमें झूले, घास, पत्थर उखडऩे लगे हैं। इस वजह से पराग डेयरी के पीछे वाली जमीन में नए तालाब के साथ इसे पिकनिक स्पाट बनाया जाएगा। इसे लेकर काफी दिनों से मंथन चल रहा है, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हो पा रहा था। अब जाकर इस पर अमल शुरू किया गया है।

इनका ये है कहना

तालाब बनाने से बारिश की बूंदें एकत्रित होंगी और भूगर्भ जल स्तर भी बढ़ेगा। इसके साथ ही जंगल की छटाई कर इसे घूमने लायक बनाया जाएगा। इस कार्य से पानी का बचाने में सहायता भी मिलेगी।

                                                                             - डा. राजीव वाष्णेय, महाप्रबंधक, पराग डेयरी

chat bot
आपका साथी