मेहरबान सिंह पुरवा गांव में भरा पानी, पेयजल का संकट

दक्षिण क्षेत्र से निकलने वाली पांडु नदी का बढ़ रहा जलस्तर।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 01:47 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 01:47 AM (IST)
मेहरबान सिंह पुरवा गांव में भरा पानी, पेयजल का संकट
मेहरबान सिंह पुरवा गांव में भरा पानी, पेयजल का संकट

जागरण संवाददाता, कानपुर : दक्षिण क्षेत्र से निकली पांडु नदी के किनारे बसे गांवों पिपौरी, गोपालपुरम, वनपुरवा, पनका गांव के बाद अब मेहरबान सिंह पुरवा गांव में भी जलभराव तेजी से हो रहा है। गोपालपुरम में अब तक दो दर्जन से अधिक मकान डूब चुके हैं।

मेहरबान सिंह पुरवा गांव में भी दर्जनों घर डूब गये हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सामने पेयजल संकट आ गया है।

मेहरबान सिंह पुरवा इलाके के विजय कश्यप ने बताया कि बुधवार तक पानी गांव से पीछे तक था। अगले दिन सुबह उठे तो देखा कि घर के बाहर तक पानी भर गया है। गांव में जिन लोगों के घर ऊंचाई पर हैं वे बच गए, बाकि सभी घरों में पानी भर गया है। पांडु नदी के साथ ही बर्रा आठ से निकला रफाका नाला भी ओवरफ्लो है। यही स्थिति रही तो एक दो दिन में नाले का पानी बर्रा की केडीए कालोनी तक पहुंच जाएगा। नाले में पानी बढ़ने की वजह से बर्रा आठ को तात्या टोपेनगर से जोड़ने वाले पुल का काम बंद हो गया है। बर्रा आठ वरुण बिहार कच्ची बस्ती के अनिल कुमार, शुभम सचान ने बताया कि बस्ती में लगा हैंडपंप नदी के पानी में डूब गया है। इस वजह से लोग वहां से पानी नहीं ला पा रहा हैं। लोगों ने बताया कि 300 मीटर दूर केडीए कालोनी के पास लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है।

मसवानपुर सड़क का कार्य धीमा होने पर जताई नाराजगी : मसवानपुर में दस करोड़ रुपये से बन रहे नाला, नाली और सड़क का नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की गति धीमी होने पर नाराजगी जताते हुए निर्धारित समयावधि में काम पूरा कराने का निर्देश दिया। जोनल अभियंता ने बताया कि जल निकासी न होने के कारण गोल चौराहा में पानी भरा रहता है। जलकल अभियंता को जल निकासी कराने के कहा गया है। सर्वोदय नगर में प्रस्तावित स्मार्ट पार्किंग वाले स्थल का मुआयना किया गया। सर्वोदय नगर के अंदरूनी मार्ग की सड़कें क्षतिग्रस्त है। जोनल अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी