कान्हा गौशाला में फैला गोबर देखकर महापौर ने जताई नाराजगी

जेएनएन कानपुर महापौर और नगर आयुक्त ने सोमवार को कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 01:52 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 01:52 AM (IST)
कान्हा गौशाला में फैला गोबर देखकर महापौर ने जताई नाराजगी
कान्हा गौशाला में फैला गोबर देखकर महापौर ने जताई नाराजगी

जेएनएन, कानपुर : महापौर और नगर आयुक्त ने सोमवार को कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गौशाला में फैला गोबर देखकर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने शिथिल पर्यवेक्षण और दायित्व के प्रति उदासीनता को लेकर पशु चिकित्साधिकारी और नायब मोहर्रिर से स्पष्टीकरण तलब किया है। महापौर प्रमिला पांडेय सोमवार को नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन के साथ कान्हा गौशाला पहुंचीं। यहां कुल 2940 गोवंश है इनकी देखरेख के लिए कुल 35 कर्मचारी लगाए गए है। इन कर्मचारियों से तीन शिफ्ट काम लिया जा रहा है। महापौर व नगर आयुक्त को पशुओं के लिए बनाई गई शेड के नीचे और मुख्य मार्ग के अतिरिक्त पूरे परिसर में बहुत अधिक मात्रा में गोबर जमा हुआ मिला। इस पर महापौर ने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने पशु चिकित्साधिकारी डा. आरके निरंजन व नायब मोहर्रिर ऋषिकेश से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही आदेश दिए कि तीन अगस्त को सुबह टीम लगाकर गौशाला की सफाई कराई जाए। अपर नगर आयुक्त द्वितीय अरविद राय प्रत्येक दस दिन में गौशाला का निरीक्षण करके रिपोर्ट देंगे। नगर आयुक्त के निरीक्षण में खुली अफसरों की पोल, नहीं निकलते सुबह, कानपुर : नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन सोमवार को निरीक्षण पर निकले तो अफसरों की पोल खुल गई। आदेश के बाद भी जोनल प्रभारी, अभियंता और स्वच्छता अधिकारी ने क्षेत्र का भ्रमण का सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहंी कराई थी। दैनिक जागरण ने सोमवार को नगर आयुक्त के आदेश के बाद भी शहर में फैली गंदगी की खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर नगर आयुक्त ने सोमवार सुबह शहर के कई स्थानों का निरीक्षण किया। वे द्वारिकापुरी कूड़े अड्डे पर पहुंचे। यहां कूड़े के ढेर लगे थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। गंदगी को कूड़ाघर में डालने और एप्रोच ठीक कराने के आदेश दिए। जरीब चौकी चौराहे से अफीम कोठी जीटी रोड तक सफाई न होने के कारण जगह -जगह कूड़ा फैला मिला। साथ ही नालियां भी भरी मिली। झकरकटी बस स्टैंड में बने मूत्रालय और सामुदायिक शौचालयों का मुआयना किया। सफाई व्यवस्था संतोषजनक नही मिली। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी अपने स्तर से परिवहन विभाग के अधिकारियों से सामंजस्य बनाकर शौचालयों और मूत्रालय को साफ कराए। झकरकटी बस स्टैंड परिसर में सूअर मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी को कार्रवाई के आदेश दिए। वे कोपरगंज स्थित चाचा नेहरू अस्पताल भी पहुंचे। और यहां बने शेल्टर होम का मुआयना किया। खराब मिले नल को ठीके कराने का आदेश दिया। नरौना चैराहे से घंटाघर की और जाने पर बांयी पटरी पर खुली भूमि में गोबर व कूड़ा फैला मिला। निरीक्षण के दौरान शक्करमील खलवा कोपरगंज मार्ग पर स्क्रैप दुकानदारों द्वारा किए कए फुटपाथ पर कब्जे को देखकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। जोनल प्रभारी से यूजर चार्ज वसूलने के आदेश दिए।उन्होंने क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक दीपक गुप्ता के अनुपस्थित मिलने पर उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया है।

chat bot
आपका साथी