एक माह शहर की नब्ज टटोलेंगी महापौर

जागरण संवाददाता, कानपुर : महापौर प्रमिला पांडेय गुरुवार सुबह नगर निगम गेस्ट हाउस पहुंचीं। अफसरों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Dec 2017 01:14 AM (IST) Updated:Fri, 15 Dec 2017 01:14 AM (IST)
एक माह शहर की नब्ज टटोलेंगी महापौर
एक माह शहर की नब्ज टटोलेंगी महापौर

जागरण संवाददाता, कानपुर : महापौर प्रमिला पांडेय गुरुवार सुबह नगर निगम गेस्ट हाउस पहुंचीं। अफसरों, जनता व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने शहर की समस्याएं और नगर निगम की कार्यशैली समझने के लिए एक माह का समय मांगा और दोहराया कि प्राथमिकता शहर को स्वच्छ करना है। शुक्रवार से आनंदेश्वर मंदिर परमट से सफाई अभियान की शुरुआत की जाएगी।

सुबह 10.43 बजे गेस्ट हाउस पहुंचीं महापौर ने कहा कि हर दिन एक वार्ड का निरीक्षण कर सफाई अभियान चलाएंगी। साढ़े तीन माह में एक-एक वार्ड का भ्रमण करके उनकी समस्याएं समझकर निस्तारण कराया जाएगा। पार्षदों व अफसरों के साथ बैठक करके समस्याएं और उनकी दिक्कतों को समझा जाएगा फिर एकजुट होकर शहर का विकास कराया जाएगा। शहर के उद्धार के लिए शासन से जो जरूरत होगी, वह वे लेकर आएंगी। अफसरों को भी काम करना होगा, नहीं करने वाले अफसरों से कैसे काम कराना है, ये वह जानती है। महापौर के आने की जानकारी मिलने पर अपर नगर आयुक्त द्वितीय विनोद गुप्ता और मुख्य अभियंता (यांत्रिक) भी पहुंच गए। सवा 12 बजे वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ सिकंदरा रवाना हो गईं।

बिना अनुमति सड़क खोद रही मोबाइल कंपनी

पूर्व पार्षद राकेश साहू ने महापौर से शिकायत की कि एयरटेल कंपनी बिना अनुमति के सड़क खोद रही है। महापौर ने कहा कि कार्रवाई की जाएगी। कौशलपुरी से आए गोविंद तिवारी ने कहा कि हनुमान पार्क में मंदिर बनवा दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

chat bot
आपका साथी