कानपुर में सचेंडी हाईवे पर पलटा ट्रक, डिवाइडर से टकराने के बाद हादसा, कई किमी तक लगा जाम

सचेंडी हाईवे पर भौंती के पास कानपुर देहात की ओर से आराम मनोरंजन का ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर कानपुर देहात की ओर जाने वाली हाईवे पर पलट गया। सड़क पर मोरंग समेत ट्रक के पलट जाने से कानपुर इटावा हाईवे पर जाम लग गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:49 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:49 PM (IST)
कानपुर में सचेंडी हाईवे पर पलटा ट्रक, डिवाइडर से टकराने के बाद हादसा, कई किमी तक लगा जाम
कानपुर में सचेंडी हाईवे पर हादसे के बाद पलटा पड़ा ट्रक।

कानपुर, जागरण संवाददाता। सचेंडी हाईवे पर एक तेज रफ्तार मौरंग लगा ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से हाईवे पर भीषण जाम लग गया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे करा जाम खुलवाया। इस दौरान करीब सवा घंटा तक हाईवे पूरी तरह बाधित रहा। जाम खुलने के बाद भी शाम तक वाहन सड़क पर रेंगते हुए नजर आते रहे।

सचेंडी हाईवे पर भौंती के पास कानपुर देहात की ओर से आ रहा मोरंग लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी ओर कानपुर देहात की ओर जाने वाली हाईवे पर पलट गया। सड़क पर मौरंग समेत ट्रक के पलट जाने से कानपुर इटावा हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग  गया। हालांकि घटना में ट्रक चालक मनजीत व क्लीनर भोला को कोई चोट नहीं आई। मामले की जानकारी पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने क्रेन व खुदाई मशीन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे करा हाईवे पर फैली मौरंग को हटवाया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका। हालांकि इस दौरान करीब सवा घंटा तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा। यातायात बहाल होने के बाद भी हाइवे पर वाहन शाम तक रफ्तार नहीं पकड़ सके। सचेंडी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर पलटने व मौरंग के फैल जाने से यातायात बाधित हुआ था। ट्रक व मोरंग को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल करा दिया गया है। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

विपरीत दिशा से वाहन निकालने से स्थित हुई भयावह : घटना के बाद जाम हुए कानपुर इटावा लेन पर खड़े कुछ वाहन भौती बाईपास से विपरीत दिशा में जा घुसे। जिससे कानपुर देहात की ओर से आ रहे वाहन भी घटनास्थल के पास जाम में फस गए। जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भौती अंडरपास से कानपुर इटावा लेन पर निकाला। इस दौरान इटावा कानपुर लेन के वाहनों को भी जाम का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी