उन्नाव में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

रायबरेली जिला के लालगंज थाने के गांव सुआ खेड़ा निवासी पूजा पुत्री रामसागर की शादी पांच वर्ष पूर्व अचलगंज थानाक्षेत्र के झंडियन खेड़ा निवासी नन्हक्के के बेटे नितिन से हुई थी। उसके एक चार साल का बेटा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:37 PM (IST)
उन्नाव में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
उन्नाव में महिला का शव मिलने की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

उन्नाव, जेएनएन। थानाक्षेत्र के झंडियन खेड़ा गांव के मजरे गोहना में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विधिक कार्रवाई कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका के पिता ने उसके पति सहित चार ससुरालियों पर दहेज हत्या व उत्पीडऩ की तहरीर दी है। 

बता दें कि रायबरेली जिला के लालगंज थाने के गांव सुआ खेड़ा निवासी पूजा पुत्री रामसागर की शादी पांच वर्ष पूर्व अचलगंज थानाक्षेत्र के झंडियन खेड़ा निवासी नन्हक्के के बेटे नितिन से हुई थी। उसके एक चार साल का बेटा है। रविवार दोपहर उसके देवर विपिन ने फोन से पूजा के स्वजन को उसके फांसी लगाने की सूचना दी। रोते बिलखते मायके वाले उसके घर पहुंचे। सूचना पर सीओ बीघापुर डीपी सिंह, इंस्पेक्टर अचलगंज संदीप शुक्ला व हल्का प्रभारी नीरज सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना एसडीएम को दी। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम को भेजा गया। स्वजन ने बताया कि मृतका तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। पति नितिन खाड़ी देश में वाहन चालक है वह दीपावली पर गांव आया है। इंस्पेक्टर अचलगंज  ने बताया कि ससुराली जनों के खिलाफ तहरीर मिली है। उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी