कन्नौज में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप लगा मायके पक्ष काटा हंगामा

कोतवाली छिबरामऊ के गांव झाबर नगला जाफराबाद निवासी सुशील खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। 17 नवंबर की रात पत्नी पप्पी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर थाना तालग्राम के गांव पिड़ारी खेड़ा से मायके के लोग गांव पहुंच गए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 05:40 PM (IST)
कन्नौज में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप लगा मायके पक्ष काटा हंगामा
विवाहिता की मौत की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

कन्नौज , जागरण संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायकेवालों ने गांव पहुंचकर हत्या का आरोप लगाया। हंगामा कर ससुरालीजन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं ससुरालीजन फांसी लगाने से मौत होने की बात कह रहे हैं। 

कोतवाली छिबरामऊ के गांव झाबर नगला जाफराबाद निवासी सुशील खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। 17 नवंबर की रात पत्नी पप्पी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी होने पर थाना तालग्राम के गांव पिड़ारी खेड़ा से मायके के लोग गांव पहुंच गए। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाकर ससुराली जन पर कार्रवाई की मांग की। पिता अतिबल ने बताया कि बेटी पप्पी की शादी नौ फरवरी 2020 को गांव झाबर नगला निवासी सुशील के साथ की थी। शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर बेटी का उत्पीडऩ किया जा रहा था। कई बार बेटी ने इसकी जानकारी दी। समझाकर मामला शांत कराया गया। ससुरालीजन की मांग भी पूरी की गई। बेटी की सास ने भतीजी से दूसरी शादी करने की बात कही। बेटी को घर ले जाने के लिए कहा। 17 नवंबर की देर रात मोबाइल फोन से सुशील ने बेटी के फांसी लगा लेने की सूचना दी। इससे पहले बेटी ने सास व पति के मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने की जानकारी दी थी। ससुराल आने पर बेटी का शव आंगन में पड़ा था। सुशील मौके पर नहीं थे। बताया कि जिस मकान में रहते हैं, वहां से मवेशी बंधने वाला स्थल काफी दूरी पर है। वहां पर बेटी के फांसी लगाने की बात कही जा रही है। रस्सी के दो टुकड़े मौके पर पड़े मिले। कांच की चूडिय़ां भी टूटी हुई हैं। इससे साफ पता चल रहा है कि पहले बेटी के साथ मारपीट की गई। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पिता ने मुकदमा दर्ज कराए जाने को तहरीर दी। फारेंसिक टीम में नमूने एकत्रित किए। उपनिरीक्षक जमाल खां ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। वही सुशील की मां सरला देवी ने बताया कि बहू ने रस्सी से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। पप्पी की एक छह माह की बेटी भी है। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी