Makhi Kand की पीड़िता ने बनाया एक और वीडियो, फर्जी मुकदमे में फंसाए गए चाचा को मुक्त कराने की रखी मांग

बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके साथ पूर्व विधायक के अलावा तीन अन्य लोगों ने भी दुष्कर्म किया था। लेकिन दबाव बनाने के लिए उसके चाचा को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया था।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:57 PM (IST)
Makhi Kand की पीड़िता ने बनाया एक और वीडियो, फर्जी मुकदमे में फंसाए गए चाचा को मुक्त कराने की रखी मांग
माखी कांड की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक फोटो।

उन्नाव, जेएनएन। माखी कांड दुष्कर्म पीड़िता का लगातार दूसरे दिन एक और वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उसने दिल्ली तिहाड़ जेल में बंद चाचा को निर्दोष बताया है और उनकी रिहाई लिए, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश निदेशक सीबीआइ आदि से गुहार लगाई है। दूसरी तरफ उसने सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके कुछ समर्थकों पर साजिश रचते हुए चाचा को फंसाए जाने का आरोप लगाया है। हालांकि जागरण डॉट कॉम ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

बताते चलें कि बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके साथ पूर्व विधायक के अलावा तीन अन्य लोगों ने भी दुष्कर्म किया था। लेकिन दबाव बनाने के लिए उसके चाचा को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया था। जिन्हें छुड़ाने के लिए उससे शर्त रखी गई थी कि वह अपना मुंह बंद रखेगी। इसी कारण से उस समय वह चुप रही और सीबीआइ ने उसकी पूर्व की शिकायत को खत्म करते हुए उन लोगों के नाम नहीं शामिल किये थे। अब उसने फिर से वीडियो वायरल करते हुए उन लोगों ने नाम उजागर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को जारी वीडियो के बाद गुरुवार को पीड़िता ने एक और वीडियो जारी किया। इसमें उसने आरोप लगाया कि उसके दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद चाचा को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है। उसने कहा कि मेरे चाचा परिवार के जीवित मुखिया हैं। जबकि, पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर और उनके समर्थक आरोपित काफी दबंग लोग हैं। वह साजिश के तहत ही उन्हें जेल से बाहर नहीं आने दे रहे हैं। पीड़िता ने वीडियो में कहा कि मेरे चाचा को जेल से बाहर निकाला जाए। पीड़िता ने वीडियो के साथ एक पत्र भी जारी किया है जो प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश, निदेशक सीबीआई आदि को संबोधित किया है।

chat bot
आपका साथी