Makhi Case Unnao: दुष्कर्म पीडि़ता के चाचा को न्यायालय में किया पेश, हाजिरी के बाद मिली अगली तारीख

Makhi Case Update News सोमवार को पीडि़ता के चाचा की न्यायालय में पेशी को सुबह करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली पुलिस पीडि़ता के चाचा को कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर न्यायालय परिसर पहुंची। एसीजेएम तृतीय शिवानी रावत के न्यायालय में पेश किया गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:05 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:05 PM (IST)
Makhi Case Unnao: दुष्कर्म पीडि़ता के चाचा को न्यायालय में किया पेश, हाजिरी के बाद मिली अगली तारीख
उन्नाव के बहुचर्चित माखी कांड से संबंधित सांकेतिक तस्वीर ।

उन्नाव, जेएनएन। Makhi Case Update News माखी कांड से जुड़े एक मामले में सोमवार को दुष्कर्म पीडि़ता के चाचा को दिल्ली पुलिस ने एसीजेएम तृतीय के न्यायालय में पेश किया। न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण हाजिरी दर्ज करके उसे वापस कर दिया गया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर दिल्ली लेकर रवाना हो गई।  

माखी कांड से जुड़े एक गवाह की करीब दो वर्ष पूर्व संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसी के बाद दुष्कर्म पीडि़ता के चाचा ने मामले की जांच की मांग की थी। उधर, दिवंगत के स्वजन ने शव को दफन कर दिया था। इसके बाद शव कब्र खोदकर बाहर निकलवाया गया था। इसी मामले में पीडि़ता के चाचा के खिलाफ माखी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ पुलिस ने एक फर्जी शिकायत दर्ज कराने व मारपीट की भी रिपोर्ट दर्ज की थी। इसकी तारीख पेशी एसीजेएम तृतीय के न्यायालय में चल रही है। सोमवार को इन्हीं चार मामलों में पीडि़ता के चाचा की न्यायालय में पेशी को सुबह करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली पुलिस पीडि़ता के चाचा को कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर न्यायालय परिसर पहुंची। उसे एसीजेएम तृतीय शिवानी रावत के न्यायालय में पेश किया गया। एसीजेएम के अवकाश पर होने के कारण हाजिरी दर्ज करके अगली तारीख आठ अप्रैल दी गई है।

chat bot
आपका साथी