महोबा : युवा महोत्सव में जा रहे डीएम के एस्कार्ट का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, छह घायल

भाग लेने के लिए डीएम अन्य स्टाफ के साथ दोपहर के समय जा रहे थे। अभी पचपहरा के पास ही काफिला पहुंचा था कि तभी डीएम की कार के ठीक पीछे चल रहा स्कार्ट वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे एक पेड़ से जा टकराया।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 02:42 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 02:42 PM (IST)
महोबा : युवा महोत्सव में जा रहे डीएम के एस्कार्ट का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, छह घायल
घायलों को जिला अस्पताल ले जाती पुलिस, साथ में मौजूद डीएम सत्येंद्र कुमार।

महोबा, जेएनएन। महोबा के कुलपहाड़ युवा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे डीएम सत्येंद्र कुमार के साथ चल रहा एस्कार्ट वाहन सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक सहित छह लोग जख्मी हो गए। डीएम ने तुरंत फोन कर एक प्राइवेट एंबुलेंस, एक अन्य प्राइवेट वाहन से सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। कार्यक्रम में न जाकर स्वयं भी उनके साथ अस्पताल पहुंचे।

मंगलवार को कुलपहाड़ तहसील में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर युवा महोत्सव का आयोजन था। इसमें भाग लेने के लिए डीएम अन्य स्टाफ के साथ दोपहर के समय जा रहे थे। अभी पचपहरा के पास ही काफिला पहुंचा था कि तभी डीएम की कार के ठीक पीछे चल रहा स्कार्ट वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे एक पेड़ से जा टकराया। तेज आवाज होते ही चीख पुकार मच गई। आवाज सुन डीएम की कार भी रुक गई। डीएम ने तुरंत सीएमओ को फोन कर एक प्राइवेट एंबुलेंस और एक अन्य वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में वाहन चालक रामनरेश, डीएम का अर्दली राजा भइया, होमगार्ड सुरेंद्र और कैलाश, सूचना विभाग का लिपिक विवेक कुमार शामिल हैं। सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी