Advocate Sucide Case: झांसी और हमीरपुर जेल भेजे गए दो आरोपित, शेष महोबा जेल में रहेंगे निरुद्ध

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित छत्रपाल यादव को हमीरपुर व विक्रम यादव को झांसी जेल भेजा गया है। मुख्यालय के उप कारागार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी को भी अन्य कैदी बंदी से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 06:49 PM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 06:49 PM (IST)
Advocate Sucide Case: झांसी और हमीरपुर जेल भेजे गए दो आरोपित, शेष महोबा जेल में रहेंगे निरुद्ध
महोबा में वकील की आत्महत्या के मामले में आरोपितों को जेल।

महोबा, जेएनएन। अधिवक्ता मुकेश पाठक द्वारा खुदकुशी किए जाने के मामले में सातों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसमें मंगलवार को दो आरोपितों को जिला जेल से दूसरे जिलों की जेलों में ट्रांसफर कर दिया गया। 

  प्रकरण में आरोपित ब्लाक प्रमुख कबरई चौधरी छत्रपाल सिंह यादव सहित सभी सात आरोपितों को सोमवार को उप कारागार भेजा गया था। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उधर मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपित छत्रपाल यादव व विक्रम यादव को यहां से गैर जनपदों की जेल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित छत्रपाल यादव को हमीरपुर व विक्रम यादव को झांसी जेल भेजा गया है। 

मुख्यालय के उप कारागार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शेष पांच आरोपितों में आनंद मोहन यादव, मनीष चौबे, अंकित सोनी, रवि सोनी, अभय प्रताप सिंह को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। और किसी को भी अन्य कैदी, बंदी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

chat bot
आपका साथी