Mukhtar Ansari News: समर्थकों से घिरा रहने वाला माफिया तन्हाई में काट रहा दिन, बैरक पर हैं आठ अपलक निगाहें

जेल पहुंचे डीएम व एसपी तन्हाई बैरक नंबर 15 व 16 में गए। यहां मुख्तार अंसारी बंद है। बैरक की बारीकी से जांच कराई गई। हालांकि कोई अवैध सामग्री नहीं मिली। जेलर ने बताया कि तन्हाई बैरक में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सभी संचालित हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:22 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:22 PM (IST)
Mukhtar Ansari News: समर्थकों से घिरा रहने वाला माफिया तन्हाई में काट रहा दिन, बैरक पर हैं आठ अपलक निगाहें
माफिया मुख्तार आैर बांदा जेल की खबर से संबंधित फोटो।

बांदा, जेएनएन। माफिया मुख्तार अंसारी को लाए जाने के बाद मंडल कारागार में चाक-चौबंद सुरक्षा कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरों से जेल को लैस कर दिया। पूरे परिसर में 36 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की जानकारी सामने आई थी। मगर, खुद माफिया मुख्तार कितने कैमरों की निगरानी में हैं, यह जानकारी शनिवार को सामने आई। निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन ने मुख्तार की तन्हाई बैरक की जांच की तो जेल प्रशासन से निगरानी को लेकर भी सवाल पूछे। जवाब मिला, आठ सीसीटीवी कैमरे माफिया की बैरक पर नजर रख रहे हैं। हमेशा लाव-लश्कर के साथ चलने और गुर्गों-समर्थकों से घिरा रहने वाला माफिया अब इन अपलक निगाहों के बीच वह तन्हाई के दिन काट रहा है।  

दोपहर में जेल पहुंचे डीएम व एसपी तन्हाई बैरक नंबर 15 व 16 में गए। यहां मुख्तार अंसारी बंद है। बैरक की बारीकी से जांच कराई गई। हालांकि कोई अवैध सामग्री नहीं मिली। जेलर ने बताया कि तन्हाई बैरक में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सभी संचालित हैं। बैरक नंबर-2बी की सघन तलाशी ली गई, वहां भी अवैध सामग्री नहीं पाई गई। सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। जेलर प्रमोद कुमार त्रिपाठी से पूछा गया कि जेल में कितने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जेलर ने बताया कि 36 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाती है। संचालित कैमरों के सवाल पर बताया कि तीन कैमरे खराब हो चुके हैं। डीएम ने इसकी शिकायत न करने पर सवाल पूछता तो वह जवाब नहीं दे सके। डीएम ने निरीक्षण के दौरान चार कैमरे बंद पाए। डीएम ने जेलर को चेतावनी देते हुए जल्द कैमरे दुरुस्त करा जानकारी देने का निर्देश दिया। डीएम और एसपी के साथ डिप्टी कलेक्टर सौरभ यादव, सीओ राकेश ङ्क्षसह  भारी फोर्स संग जेल पहुंचे थे। सभी बैरकों का निरीक्षण करने के साथ तलाशी ली गई। जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग कक्ष में लगे एलईडी टीवी चल रहे थे।

जेल अधीक्षक बिना अनुमति लिए बाहर जाने पर डीएम नाराज: जेल अधीक्षक सीजीएम कोर्ट उन्नाव गए हैं। बताया गया कि उन्होंने आइजी से इसकी अनुमति ली थी, मगर मुख्यालय छोडऩे की अनुमति जिलाधिकारी से नहीं ली। उन्नाव से उन्होंने दो दिनों की छुट्टी लगा दी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। 

chat bot
आपका साथी