उन्नाव का सरस्वती मेडिकल कॉलेज फिर सुर्खियों में, तीमारदारों ने हंगामा कर लखनऊ कानपुर हाईवे किया जाम

शुक्रवार सुबह पुलिस ने कुछ तीमारदारों को पीट दिया। यह देख अन्य तीमारदार भी भड़क गए और दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर जाम प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम प्रदर्शन से हाईवे के दोनों छोरों पर वाहनों की कुछ ही समय में कतार लग गई।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 12:44 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 12:44 PM (IST)
उन्नाव का सरस्वती मेडिकल कॉलेज फिर सुर्खियों में, तीमारदारों ने हंगामा कर लखनऊ कानपुर हाईवे किया जाम
उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कॉलेज के बाहर हंगामा करते लोग।

उन्नाव, जेएनएन। कोविड अस्पताल सरस्वती मेडिकल काॅलेज में तीमारदारों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने कुछ तीमारादारों को पीट दिया। इससे आक्रोशित होकर तीमारदारों ने लखनऊ कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। बताते हैं कि गुरुवार रात कुछ तीमारदारों ने सरस्वती मेडिकल काॅलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया था कि वह भर्ती मरीजों का इलाज करने के नाम पर केवल गर्म पानी पिला रहे हैं। मरीजों को आॅक्सीजन तक नहीं मिल रही है। इसी के बाद उनकी कुछ डाॅक्टरों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद ही विवाद शुरू हुआ। शुक्रवार सुबह एक बार फिर मामला गर्माया, जिस पर पुलिस ने कुछ तीमारदारों को पीट दिया। यह देख अन्य तीमारदार भी भड़क गए और दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर जाम प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम प्रदर्शन से हाईवे के दोनों छोरों पर वाहनों की कुछ ही समय में कतार लग गई।

chat bot
आपका साथी