Auction of LML: टुकड़े-टुकड़े में बिक रहीं लोहिया मशीन्स लिमिटेड की संपत्तियां, अबतक हो चुकी 20 नीलामी

कानपुर में लोहिया मशीन्स लिमिटेड की 2018 से अबतक 20 संपत्तियों की नीलामी हो चुकी हैं अब 17 सितंबर को 21वीं नीलामी होनी है । इस बार नीलामी के लिए 187.11 करोड़ रुपये की संपत्तियां लगाई गईं हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 09:56 AM (IST)
Auction of LML: टुकड़े-टुकड़े में बिक रहीं लोहिया मशीन्स लिमिटेड की संपत्तियां, अबतक हो चुकी 20 नीलामी
लोहिया मशीन्स लिमिटेड की संपत्तियों की नीलामी।

कानपुर, जेएनएन। एलएमएल (लोहिया मशीन्स लिमिटेड) की संपत्तियां टुकड़े-टुकड़े में बिक रही हैं। हर बार नीलामी में कुछ संपत्तियां बिक जाती हैं और जो बच जाती हैं, उनके लिए फिर नीलामी होती है। अब अगली नीलामी 17 सितंबर को होनी है। इसमें 187.11 करोड़ रुपये की संपत्तियों की बिक्री होनी है।

दोपहिया स्कूटर के क्षेत्र में अग्रणी रही एलएमएल की संपत्तियां टुकड़े-टुकड़े में बिक रही हैं। कंपनी की संपत्तियों की बिक्री 2018 में शुरू हुई और अब तक 20 बार नीलामी हो चुकी है। पिछले महीने 24 अगस्त को जारी नीलामी नोटिस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 17 सितंबर को जो नीलामी होनी है उसमें पूरी संपत्ति कानपुर की है। इसमें पनकी इंडस्ट्रियल एरिया के साइट दो व साइड तीन की संपत्तियां हैं। इसका क्षेत्रफल 67.56 एकड़ है। इसमें तीन संपत्तियां हैं। ये 15.21 एकड़, 38.33 एकड़, 14.02 एकड़ की हैं। लिक्विडेटर ने इच्छुक खरीदारों को इन्हें खरीदने के पांच विकल्प दिए हैं। वे या तो इसे पूरा खरीद लें या साइट दो की 15.21 एकड़ जमीन 42.12 करोड़ में ले लें। इसके अलावा वे साइट तीन में मौजूद 52.35 एकड़ भूमि एक साथ 149.99 करोड़ रुपये में खरीद लें। इसके अलावा 38.33 एकड़ के भूखंड को 106.17 करोड़ रुपये, वहीं साइट तीन में 14.02 एकड़ भूमि को 38.83 करोड़ रुपये में खरीद सकते हैं।

इन संपत्तियों की नीलामी होनी है (करोड़ रुपये में)

ब्लाक संख्या-   पिछली नीलामी-            अगली नीलामी

1-                             207.90-                                  187.11

2-                              46.80-                                   42.12

3-                             161.10-                                   144.99

4-                             117.96-                                   106.17

5-                             43.14-                                     38.83

chat bot
आपका साथी