दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद कानपुर के मजदूरों में इस बात का खौफ, फैक्ट्री संचालक बोले- नहीं होने देंगे दिक्कत

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर के अध्यक्ष हेमराजरानी ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा और कानपुर में कोविड के बढ़ते मामले को लेकर मजदूर परेशान थे। बहुत सारे मजदूर घर जाने की तैयारी में थे। उन्होंने बताया कि सभी को समझाया गया है

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 03:19 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 03:19 PM (IST)
दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद कानपुर के मजदूरों में इस बात का खौफ, फैक्ट्री संचालक बोले- नहीं होने देंगे दिक्कत
लॉकडाउन में भी मैनेजमेंट की ओर से खाने पीने का पूरा इंतजाम किया जाएगा

कानपुर, जेएनएन। दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद शहर के मजदूरों में भी लॉकडाउन का खौफ है। वह काम छोड़कर अपने घर जाने की तैयारी में थे, लेकिन फैक्ट्री संचालकों के आश्वासन के बाद वह नहीं गए।

दादानगर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले अनिल वर्मा, सुमित तिवारी, गगन ने बताया कि दिल्ली लॉकडाउन की घोषणा हुई तो डर लगा कि कहीं कानपुर में भी लॉकडाउन ना हो जाए, इस वजह से जाने की तैयारी में थे। फैक्ट्री के मैनेजर ने समझाया तो वह रुक गए।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर के अध्यक्ष हेमराजरानी ने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा और कानपुर में कोविड के बढ़ते मामले को लेकर मजदूर परेशान थे। बहुत सारे मजदूर घर जाने की तैयारी में थे। उन्होंने बताया कि सभी को समझाया गया है कि अगर लॉकडाउन लग भी जाता है तो वह खुद मजूदरों के रहने व खाने की व्यवस्था करेंगे। उनका दावा है कि मजदूरों को कोई दिक्कत नहीं होने देंगे। महामंत्री दिनेश बरसिया ने बताया कि फैक्ट्री के मजदूरों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। किसी को भी दिक्कत होती है तो उसे इलाज मुहिया कराया जा रहा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के डर से कई मजदूर डरे हुए थे। उनको समझा गया कि लॉकडाउन में भी मैनेजमेंट की ओर से खाने पीने का पूरा इंतजाम किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी