जिला सहकारी बैंक की शाखाओं में ऋण वसूली होने में आ रहीं दिक्कतें, प्रबंधकों को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश

चार प्रमुख शाखाओं में ऋण वसूली लक्ष्य 409.85 लाख था। इसमें में मात्र 144.57 लाख रुपये ही इस वर्ष वसूली हुई है। घाटमपुर भौंती बिधनू शिवराजपुर पतारा के शाखा प्रबंधकों को चेतावनी पत्र जारी करने और दो सप्ताह में सुधार ना करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:38 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:38 AM (IST)
जिला सहकारी बैंक की शाखाओं में ऋण वसूली होने में आ रहीं दिक्कतें, प्रबंधकों को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश
कानपुर स्थित जिला सहकारी बैंक में वसूली की सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। जिला सहकारी बैंक की शाखाओं की ऋण वसूली नहीं हो पा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में वसूली अपने लक्ष्य से बहुत पीछे है। इससे नाराज मुख्य विकास अधिकारी ने ऋण वसूली में असफल रहने पर अमीनों को बर्खास्त करने तक के निर्देश दिए हैं।

जिला सहकारी बैंक की शाखाओं की स्थिति ऋण वसूली में बहुत खराब है। बैंक की एनपीए हो चुकी धनराशि की वसूली की समीक्षा की गई तो पाया गया कि शाखा प्रबंधकों ने वसूली के प्रयास ही नहीं किए। इस पर नवीन मार्केट, आचार्य नगर, अरौल व ककवन शाखा प्रबंधकों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही दो सप्ताह में वसूली में सुधार ना होने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए कहा गया। मुख्य विकास अधिकारी ने 31 जनवरी तक के ऋण वसूली के लक्ष्य भी तय कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी कुर्क अमीनों को तहसील से संबंधित बकाएदारों के साइटेशन लेकर बकाया वसूली के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने अमीनों की वसूली में सुधार ना होने पर उन्हें बर्खास्त करने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही घाटमपुर, भौंती, बिधनू, शिवराजपुर, पतारा के शाखा प्रबंधकों को चेतावनी पत्र जारी करने और दो सप्ताह में सुधार ना करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए गए हैं।

इनका ये है कहना 

वसूली के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। बैंक के अमीन ही वसूली करते हैं। ऋण लेने वाले अक्सर आनाकानी करते हैं लेकिन इसमें तेज किया जाएगा। - एसडी सिंह, कार्यकारी सभापति, कानपुर जिला सहकारी बैंक।

वसूली में लापरवाही बरतने पर अमीनों को बर्खास्तगी की चेतावनी दी गई है। सहकारी बैंक की वसूली कर आर्थिक स्थिति को ठीक करना है। - डॉ. महेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर।

चार प्रमुख शाखाओं में वसूली की स्थिति (लाख में)

शाखा        जनवरी तक का लक्ष्य       वसूली

कानपुर        39.96                 19.79

घाटमपुर       111.87                42.73

चौबेपुर        81.63                 31.53

बिल्हौर        176.39                50.52

कुल          409.85                144.57

chat bot
आपका साथी