चौड़ीकरण के लिए डीएम ने मांगी सड़कों की सूची

जागरण संवाददाता, कानपुर : शहर की एक दर्जन सड़कें चौड़ी की जाएंगी। साथ ही ऐसी सड़कें जा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jan 2018 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jan 2018 08:07 PM (IST)
चौड़ीकरण के लिए डीएम ने मांगी सड़कों की सूची
चौड़ीकरण के लिए डीएम ने मांगी सड़कों की सूची

जागरण संवाददाता, कानपुर : शहर की एक दर्जन सड़कें चौड़ी की जाएंगी। साथ ही ऐसी सड़कें जो वर्षो से नहीं बनीं हैं और बार-बार पैचवर्क करना पड़ता है, उनका पुनर्निंर्माण होगा। डीएम ने ऐसी सड़कों ने सूची मांगी है ताकि शासन स्तर से धन आवंटन कराया जा सके। इसके अतिरिक्त कुछ नई सड़कें भी बनाई जाएंगी।

पीरोड से 80 फीट रोड, कोकाकोला चौराहा से मरियमपुर चौराहा, जरीबचौकी से घंटाघर मार्ग, नमक फैक्ट्री चौराहा से कल्याणपुर-पनकी मार्ग तक जाने वाली सड़क समेत कई सड़कें ऐसी हैं जो जगह-जगह टूट गई हैं। अब इन सड़कों की मरम्मत होनी है। साथ ही डीएम सुरेंद्र सिंह के आदेश पर लोक निर्माण विभाग ऐसी सड़कों का सर्वे करेगा, जो बरसों से नहीं बनी हैं और टूटी हैं। शारदा नगर से नमक फैक्ट्री चौराहा होते हुए विजय नगर जाने वाला मार्ग और नरोना चौराहा से चुन्नीगंज, एलएलआर हॉस्पिटल होते हुए फजलगंज से गोविंदनगर बर्रा बाईपास तक जाने वाले मार्ग को भी पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य स्वीकृत हो चुका है। ऐसे ही कुछ और मार्गो को चौड़ा किया जाएगा। दो दिनों में इसकी सूची लोक निर्माण विभाग डीएम को सौंपेगा। डीएम उनके चौड़ीकरण पर प्रमुख सचिव से बात करेंगे और सहमति बनने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी