चित्रकूट स्थित मानिकपुर के गांवों में 15 दिन से तेंदुआ का खौफ, छोटे मवेशियों काे बना रहा शिकार

पांच मई को मऊ गुरदरी में रामजी मिश्रा के गाय के बछड़े तीन मई को दादू यादव के भैंस के पड़वा और राजाराम मिश्रा की गाय को शिकार बनाया था। जंगल में गायों और भैंसों पर चरने के दौरान हमला बोल चुका है।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:51 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:51 PM (IST)
चित्रकूट स्थित मानिकपुर के गांवों में 15 दिन से तेंदुआ का खौफ, छोटे मवेशियों काे बना रहा शिकार
चित्रकूट में तेंदुआ दिखने से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

चित्रकूट, जेएनएन। रानीपुर वन्य जीव विहार से सटे मानिकपुर के मऊ गुरदरी और चमरौंहा में करीब 15 दिन से तेंदुआ का आतंक है। वह पशु बाड़ा में घुस कर रोज किसानों के गाय या भैंस के बच्चों को शिकार बना रहा है। दहशत में शाम ढलते ही ग्रामीण दरवाजा बंद कर घरों में कैद हो जाते हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, रानीपुर वन्य जीव विहार में तमाम हिंसक जंगली जानवर हैं, लेकिन करीब 15 दिन से एक तेंदुआ जंगल से सटे गांवों मऊ गुरदरी और चमरौंहा में दिन ढलते ही पहुंच जाता है। वह गाय और भैंस के बच्चों पर हमला करता है। पांच मई को मऊ गुरदरी में रामजी मिश्रा के गाय के बछड़े, तीन मई को दादू यादव के भैंस के पड़वा और राजाराम मिश्रा की गाय को शिकार बनाया था। जंगल में गायों और भैंसों पर चरने के दौरान हमला बोल चुका है। लोग जंगल में अब जानवर चराने नहीं जा रहे हैं। चमरौंहा के पयासी पुरवा में भी गाय के बछड़े का शिकार कर चुका है।

इनका ये है कहना

जंगलों में बाघ और तेंदुआ हैं। ऐसे हमले तेंदुआ ज्यादा करता है। वाचरों को सतर्क किया गया है कि लोगों के संपर्क में रहकर उनकी मदद करें। ग्रामीणों से मिलकर हकीकत पता लगाकर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। - जीडी मिश्रा, प्रतिपालक, रानीपुर वन्य जीव विहार 

chat bot
आपका साथी