कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशान, कहा- लाल टोपी वाले परिवारवादियों को जान चुकी है जनता

कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सामाजिक संवाद कार्यशाला में कानून मं9ी ने कहा कि आज जिन पर बुलडोजर चल रहा है वे कल सड़कों पर तांडव करते थे। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में ना तो सड़कों पर तांडव है ना राह चलते हत्या हो रही है

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:52 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:52 PM (IST)
कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर साधा निशान, कहा- लाल टोपी वाले परिवारवादियों को जान चुकी है जनता
भाजपा अनुसूचित मोर्चा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सामाजिक संवाद कार्यशाला में बोलते कानून मंत्री।

कानपुर, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश की जनता लाल टोपी वाले परिवारवादी नेताओं को समझ चुकी है। यह बात गुरुवार को प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सामाजिक संवाद कार्यशाला में कही। 

क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि आज जिन पर बुलडोजर चल रहा है वे कल सड़कों पर तांडव करते थे। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में ना तो सड़कों पर तांडव है, ना राह चलते हत्या हो रही है, यह अंतर है लाल टोपी और केसरिया के बीच। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पूरे प्रदेश में मकान, दुकान, खाली प्लाट पर गुंडई के दम पर कब्जे किए। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था से घबराकर लाल टोपी का चोला पहन कर घूम रहे हैं। ये फिर से सत्ता में आने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता इन्हें समझ चुकी है। 

कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश आर्य, विनोद सोनकर, नरेश कठेरिया, एमपी सलोनीया, रीता कठेरिया, विनीत सोनकर, बृजेश, ओम प्रकाश बक्सरिया, दिनेश सुदर्शन, ज्योति दोहरे , बृजेश कुमार, जय नारायण मुकेश, चंद्रशेखर कोल, प्रमोद वर्मा, मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल बच्चा, मोहित सोनकर, किशन लाल सुदर्शन, स्वदेश सिंह, शिव सिंह भारती रहे। 

chat bot
आपका साथी