देर रात लापता महिला का शव बाग में पड़ा मिला

सिर व शरीर में चोट के निशान मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशका

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 02:25 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 02:25 PM (IST)
देर रात लापता महिला का शव बाग में पड़ा मिला
देर रात लापता महिला का शव बाग में पड़ा मिला

संवाद सहयोगी, बिल्हौर (कानपुर नगर) : बिल्हौर थानाक्षेत्र के बभियापुर गाव से गुरुवार देर रात लापता महिला का शव शुक्रवार सुबह देवहा सरैया गाव के पास बाग में अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला। सिर एवं शरीर पर चोटों के निशान मिलने से ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशका जतायी है। मौके पर पहुंचे सीओ एवं इंस्पेक्टर ने जाच पड़ताल की। वहीं फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।

शुक्रवार सुबह देवहा सरैया गाव के पास यूकेलिप्टस के बाग में महिला का खून से सना अर्धनग्न शव पड़ा देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। महिला के सिर एवं शरीर पर चोट के निशान थे। इस बीच महिला का शव पड़ा होने की सूचना पाकर पहुंचे बभियापुर गाव निवासी विकास ने शव की शिनाख्त अपनी चाची जसोदा (42) पत्‍‌नी भारत सिंह रैदास के रूप में की। इस बीच अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे सीओ भगवान सिंह एवं इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने जाच पड़ताल शुरू की, जबकि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। महिला के पति ने बताया कि काफी दिनों से वह बीमार चल रही थी। गुरुवार रात 1.30 बजे शौच जाने की बात कहकर घर के पास खेतों की ओर गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। सुबह खोजबीन कर रहे भतीजे विकास ने जानकारी दी। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि महिला के पति ने उसके कुछ माह से मानसिक रूप से बीमार होने व उसका उपचार चलने की जानकारी दी है। पति ने रंजिश से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी