लाखन सिंह बोले, प्रदेश में जल्द शुरू होंगे 20 कृषि विज्ञान केंद्र

प्रदेश में जल्द ही 20 कृषि विज्ञान केंद्र को शुरू किया जाएगा। इन केंद्रों पर किसानों को बेहतर खेतीबाड़ी के प्रशिक्षण व गुर सिखाए जाएंगे। प्रदेश सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रही है। यह बात कृषि राज्यमंत्री ने प्रेसवार्ता के दौरान कही

By Akash DwivediEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:43 PM (IST)
लाखन सिंह बोले, प्रदेश में जल्द शुरू होंगे 20 कृषि विज्ञान केंद्र
यह बात कृषि राज्यमंत्री ने प्रेसवार्ता के दौरान कही

कानपुर, जेएनएन। प्रदेश में जल्द ही 20 कृषि विज्ञान केंद्र को शुरू किया जाएगा। इन केंद्रों पर किसानों को बेहतर खेतीबाड़ी के प्रशिक्षण व गुर सिखाए जाएंगे। प्रदेश सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए काम कर रही है। यह बात कृषि राज्यमंत्री ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। 

शुक्रवार को कस्बे के एक निजी महाविद्यालय में कृषि, कृषि शिक्षा व कृषि अनुसंधान केंद्र के राज्यमंत्री लाखन सिंह, विधायक कैलाश राजपूत व ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा पहुंचे। महाविद्यालय में उन्होंने पौधरोपण किया। इसी दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही। किसानों को सरकार के साथ कदम मिलाना होगा। पर्यावरण को बचाने के लिए पराली न जलाए। बेहतर उपज के लिए खेतों में अवशेष नष्ट करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 20 कृषि विज्ञान केंद्र अलग-अलग जिलों में खोले जाएंगे। इसमें किसानों को प्रशिक्षण व बेहतर उपज के लिए गुर सिखाए जाएंगे। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक लालता प्रसाद, इं. प्रतीक राजपूत समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी