जानिए, कानपुर में आज कहां पर कब हो रहे हैं कार्यक्रम

कानपुर महानगर में रोजाना धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित रहता है। कानपुर नगर ग्रामीण अनुसूचित जाति विभाग की ओर से पदभार ग्रहण समारोह तिलक हाल मेस्टन रोड में दोपहर एक बजे। जाजमऊ पुल बंद करने को लेकर एसपी ट्रैफिक कार्यालय में बैठक दोपहर एक बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 06:15 AM (IST)
जानिए, कानपुर में आज कहां पर कब हो रहे हैं कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों की हलचल बनी रहती है। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम प्रस्तावित रहते हैं। शुक्रवार को भी शहर में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, आइए जानते हैं कि कहां और कब कार्यक्रम हो रहे हैं। 

महोत्सव : श्री दिगंबर जैन पंचायती पुराना मंदिर गलीवाला सोसाइटी की ओर से दो दिवसीय भगवान आदिनाथ जिनेंद्र महार्चना महोत्सव जनरलगंज में सुबह सात बजे।

आगमन : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का आगमन उर्सला अस्पताल परेड में सुबह आठ बजे।

- परेड : प्रशिक्षणाधीन नागरिक पुलिस की दीक्षांत परेड 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के मैदान में सुबह साढ़े आठ बजे।

समारोह : वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट, साइंस एंड कॉमर्स साकेत नगर में सुबह 11 बजे।

कार्यशाला : राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षकों की भूमिका पर कार्यशाला ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन में सुबह 11 बजे।

ज्ञापन : नवीन मार्केट की समस्याओं को लेकर सपा पदाधिकारियों द्वारा केडीए उपाध्यक्ष को ज्ञापन सुबह 11.30 बजे।

शिविर : कानपुर इनकम टैक्स बार एसो. की ओर से स्वास्थ्य शिविर कानपुर इनकम टैक्स बार एसो. सभागार सिविल लाइंस में दोपहर 12 बजे।

बैठक : जाजमऊ पुल बंद करने को लेकर एसपी ट्रैफिक कार्यालय में बैठक दोपहर एक बजे।

समारोह : कानपुर नगर ग्रामीण अनुसूचित जाति विभाग की ओर से पदभार ग्रहण समारोह तिलक हाल मेस्टन रोड में दोपहर एक बजे।

प्रदर्शनी : फगुनिया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कल्याणपुर में दोपहर दो बजे।

संकीर्तन : श्री सांईबाबा सत्संग समिति की ओर से संकीर्तन कार्यक्रम साउथ गैलेक्सी रतनलाल नगर में दोपहर तीन बजे।

सम्मेलन : 31वां अखिल भारतीय श्री गीता मेला के तत्वावधान में कवि सम्मेलन बृहस्पति महिला महाविद्यालय किदवई नगर में दोपहर तीन बजे।

शपथ ग्रहण : दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बनारस होटल केनाल रोड में शाम साढ़े चार बजे।

chat bot
आपका साथी