जानिए, आज आपके शहर कानपुर में होने वाले कार्यक्रम क्या हैं...

कानपुर महानगर में राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों का सिलसिला जारी है । रविवार को हिंदू राष्ट्रशक्ति संस्था की बैठक प्रस्तावित है तो कांग्रेस का पद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तिलक हाल में है ।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:46 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:46 AM (IST)
जानिए, आज आपके शहर कानपुर में होने वाले कार्यक्रम क्या हैं...
कानपुर होने वाले आज के कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों की हलचल बनी रहती है। शहर में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के आयोजन का सिलसिला बना हुआ है, रविवार को भी कहीं संवाद कार्यक्रम है तो पद ग्रहण समारोह होने जा रहा है।

महोत्सव: पंचकल्याण महोत्सव दिगंबर जैन मंदिर आनंदपुरी में सुबह साढ़े सात बजे।

पुरस्कार: नेचर क्लब पर्यावरण सुरक्षा संस्थान की ओर से सेवा पुरस्कार कार्यक्रम विराटनगर जीटी रोड में सुबह साढ़े नौ बजे।

संवाद: पीएम मोदी का आमजन मानस से संवाद कार्यक्रम उर्सला अस्पताल में सुबह 10 बजे।

बैठक: हिंदू राष्ट्रशक्ति संस्था की ओर से बैठक श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम निराला नगर में सुबह 11 बजे।

मिलन: कानपुर विप्र मंडल समिति की ओर से विप्र मिलन कार्यक्रम मैस्कर घाट कैंट में दोपहर 12 बजे।

- समारोह: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नवमनोनीत अध्यक्ष का पद ग्रहण समारोह तिलक हाल मेस्टन रोड में दोपहर 12.30 बजे।

- भगवान परशुराम महासभा के पदाधिकारियों की बैठक किशोरी वाटिका साकेत नगर में दोपहर डेढ़ बजे।

- विकासिका संस्था की ओर से पुस्तक विमोचन समारोह यूनाइटेड पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस में दोपहर डेढ़ बजे।

- कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कार्यसमिति बैठक सिटी क्लब जीटी रोड में दोपहर दो बजे।

- कानपुर कोचिंग एसोसिएशन की ओर से वार्षिक समारोह अविर्भाव 2021 रॉयल प्रिंस बैंक्वेट्स गुरुदेव पैलेस में दोपहर साढ़े तीन बजे।

- नाटक: रसरंग फाउंडेशन की ओर से कोस कोस पर बदले पानी, चार कोस पर बानी का मंचन जयश्री कॉटेज मालवीय विहार बर्रा में शाम सात बजे।

chat bot
आपका साथी