जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या हो रहा है, कहीं पर प्रशिक्षण तो कहीं मना रहे जन्मोत्सव

कानपुर शहर में कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी रहता है इन्हीं में मंगलवार को आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की सूची देखकर आप शहरी हलचल की जानकारी कर सकते हैं। कहीं पर जन्मोत्सव तो कहीं पर प्रशिक्षण और बैठक का आयोजन है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:35 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:35 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या हो रहा है, कहीं पर प्रशिक्षण तो कहीं मना रहे जन्मोत्सव
कानपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में कार्यक्रमों की हलचल रहती है, मंगलवार को कहीं जन्मोत्सव तो कहीं प्रशिक्षण कार्यक्रम है। आज शहर में इन कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।

जन्मोत्सव : श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्याम प्रेमियों द्वारा सुरसा मंदिर धनकुट्टी में सुबह 11 बजे।

प्रेसवार्ता : समस्याओं को लेकर कारुगाटेड बॉक्स मैन्यूफैक्टरिंग एसोसिएशन द्वारा प्रेसवार्ता आइआइए भवन उद्योग कुंज पनकी में दोपहर 12 बजे।

प्रेसवार्ता : इंटक कानपुर की प्रेसवार्ता जर्नलिस्ट क्लब अशोक नगर में दोपहर 1.30 बजे।

प्रेसवार्ता : कानपुर डिवीजन एश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन की आम हड़ताल को लेकर प्रेसवार्ता वित्त एवं लेखा विभाग भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय में दोपहर 12 बजे।

आवंटन : हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में सीटों का आवंटन शाम पांच बजे तक।

ई-प्रशिक्षण : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय ई-प्रशिक्षण कार्यक्रम शाम छह बजे।

बैठक : बिकरू कांड में एसआईटी की रिपोर्ट को लेकर आइजी की समीक्षा बैठक, समय तय नहीं।

मैच : डीएवी मैदान में टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत सुबह 11 बजे से।

मैच : साउथ मैदान किदवई नगर में सीनियर रणजी के लिए खिलाडिय़ों के ट्रायल सुबह सुबह नौ बजे से।

मैच : साउथ मैदान किदवई नगर ए मैदान में सुपीरियर कप का मुकाबला सुबह नौ बजे से।

chat bot
आपका साथी