जानिए, आज आपके शहर कानपुर में कहां पर क्या हैं प्रमुख कार्यक्रम

कानपुर महानगर में राजनीतिक धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। श्री सांई सेवा संस्थान की ओर से शोभा यात्रा निकाली जा रही है तो रोटरी क्लब ऑफ ब्रह्मावर्त द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जा रहा है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 07:40 AM (IST)
जानिए, आज आपके शहर कानपुर में कहां पर क्या हैं प्रमुख कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर शहर में रोजाना तरह तरह के कार्यक्रमों की हलचल बनी रहती है। राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजन कराए जा रहे हैं। आइए, जानते हैं कि शनिवार काे कहां पर क्या कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं...।

शहर में होने वाले प्रमुख आयोजन

यात्रा : श्री सांई सेवा संस्थान की ओर से 21वें वार्षिकोत्सव पर शोभा यात्रा श्री शनि साईं धाम मंदिर गणेश पार्क से सुबह 10 बजे।

शिविर : रोटरी क्लब ऑफ ब्रह्मावर्त की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे।

समारोह : वार्षिक क्रीड़ा समारोह एएनडी डिग्री कॉलेज में सुबह 10 बजे।

प्रतियोगिता : एनएलके ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ओर से कला प्रतियोगिता अटल घाट गंगा बैराज पर दोपहर 12 बजे।

बैठक : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक की बैठक वेडिंग वेल गेस्ट हाउस किदवई नगर में दोपहर 12.30 बजे।

समारोह : लाठी मोहाल व्यापार मंडल की ओर से शपथ ग्रहण समारोह लाठी मोहाल मैदान में दोपहर दो बजे।

chat bot
आपका साथी