जानिए- कानपुर में आज के कार्यक्रमों की फेहरिस्त, कहां पर किस समय होंगे आयोजन

कानपुर नगर में अलग अलग कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहता है। हाजी मुश्ताक सोलंकी की याद में नेत्र शिविर का आयोजन हर्षनगर स्थित कनिका हास्पिटल में आयोजित किया जाएगा। वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग की बैठक व परिचय होटल सनसिटी दामोदर नगर में शाम छह बजे से शुरू होगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 06:05 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:05 AM (IST)
जानिए- कानपुर में आज के कार्यक्रमों की फेहरिस्त, कहां पर किस समय होंगे आयोजन
कानपुर में आज कई जगह कार्यक्रम होंगे।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और संस्थाओं के कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला बना रहता है। सोमवार को भी अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। आइए देखते हैं शहर में कहां पर प्रमुख आयोजन होंगे...। शिविर : हाजी मुश्ताक सोलंकी की याद में नेत्र शिविर का आयोजन कनिका हास्पिटल हर्षनगर में सुबह दस बजे। ज्ञापन : फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल द्वारा रेडीमेड कपड़ों पर जीएसटी को लेकर सांसद सत्यदेव पचौरी के आवास पर ज्ञापन सुबह 11 बजे। बैठक : भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ की बैठक नवीन मार्केट में दोपहर 12 बजे। धरना : समाजवादी पार्टी गोविंद नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी द्वारा महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन विजय नगर चौराहे पर दोपहर 12 बजे।  बैठक : भाजपा श्रम प्रकोष्ठ की बैठक रामआसरे नगर पशुपति नाथ मंदिर के पास गोविंद नगर में दोपहर 1.30 बजे। प्रार्थना सभा : पास्टर्स एसोसिएशन की ओर से चर्च व पादरियों पर हुए हमलों को लेकर उपवास सभा का आयोजन सेंट फ्रांसिस चर्च अशोक नगर में दोपहर दो बजे। पदयात्रा : खुदरा व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पदयात्रा का आयोजन शास्त्री नगर काली मठिया से दोपहर चार बजे।  बैठक : भाजपा पिछड़ा वर्ग की बैठक व परिचय होटल सनसिटी दामोदर नगर में शाम छह बजे। 

chat bot
आपका साथी