जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। आज वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शर्मा गुट की बैठक आनलाइन माध्यम से दोपहर दो बजे से होगी। ग्रीनपार्क में वैक्सीनेशन सुबह दस बजे से हाेगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:10 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। अनलाक के बाद प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रम भी शुरू हो गए हैं। मंगलवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।

यात्रा : मैं ब्राह्मण हूं महासभा द्वारा पांच सूत्रीय ज्ञापन को लेकर आयोजन व यात्रा गुप्तार घाट से राजभवन लखनऊ तक सुबह 10.30 बजे।

वितरण : विधायक महेश त्रिवेदी द्वारा दक्षिण क्षेत्र में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर पर सैनिटाइजर व फलों का वितरण सुबह 11.30 बजे।

वैक्सीनेशन : ग्रीनपार्क के मेगा वैक्सीनेशन सेंटर पर युवाओं, वरिष्ठजन, अभिभावक व दिव्यांगों का वैक्सीनेशन सुबह दस बजे से। 

बैठक : वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शर्मा गुट की बैठक आनलाइन माध्यम से दोपहर दो बजे से। 

वितरण : दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मास्क व शर्बत का वितरण गोविंद नगर वानी होटल के सामने शाम चार बजे। 

chat bot
आपका साथी