जानिए, कानपुर में आज कहां पर क्या होने वाले हैं कार्यक्रम

कानपुर में अलग अलग क्षेत्रों में कहीं धार्मिक तो कहीं सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन का सिलसिला बना रहता है। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह का शहर में आगमन हो रहा है तो भाजपा समेत सामाजिक संगठनों द्वारा खिचड़ी वितरण कराया जाएगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:44 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:44 AM (IST)
जानिए, कानपुर में आज कहां पर क्या होने वाले हैं कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर शहर में सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियां होती रहती हैं। शहर में अलग अलग क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं। शनिवार को प्रमुख कार्यक्रमों की फेहरिस्त कुछ इस तरह से है...।

मैच : कमला क्लब में केसीए महिला लीग का फाइनल मुकाबला सुबह 11 बजे से।

प्रतियोगिता : जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा श्याम नगर चौधरी मैरिज लॉन में दोपहर 12 बजे से।

श्रद्धांजलि : अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा सेनानी सदन कचहरी में स्वर्गीय मन्ना लाल दीक्षित का श्रद्धांजलि व सभा का आयोजन दोपहर दो बजे।

आगमन : पूर्व मंत्री व विधायक शिवपाल सिंह यादव केडी पैलेस स्थित शादी समारोह में शाम पांच बजे शामिल होंगे।

अलंकरण : जय नारायण विद्या मंदिर विकास नगर में मेधावी कन्या अलंकरण समारोह का आयोजन दोपहर तीन बजे।

कार्यक्रम : भाजपा दक्षिण द्वारा खिचड़ी भोज का कार्यक्रम राशन ऑफिस चौराहा में दोपहर तीन बजे।

विमोचन : सनातन आस्था दैनिक पूजन विधि का विमोचन व पूजन किशोरी वाटिका साकेत नगर में दोपहर 12 बजे।

वितरण : समर्थ नारी समर्थ भारत संस्था द्वारा खिचड़ी वितरण का आयोजन गजानन पार्क दो किदवई नगर में दोपहर 12 बजे से।

प्रेसवार्ता : धनवंतरी हॉस्पिटल जूही कला नौबस्ता में मरीज के सफल इलाज पर प्रेसवार्ता का आयोजन दोपहर तीन बजे।

धरना : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा लंबित मांगों पर विरोध प्रदर्शन व धरना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सुबह 11 बजे।

chat bot
आपका साथी