जानिए, आज आपके शहर कानपुर में क्या हैं प्रमुख कार्यक्रम

कानपुर शहर में सामाजिक धार्मिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम प्रस्तावित रहते हैं। सोमवार को आरोग्य धाम संस्था की ओर से निश्शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर ग्वालटोली में सुबह 10 बजे। विश्व मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम अर्मापुर पीजी कॉलेज में दोपहर डेढ़ बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 06:20 AM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 06:20 AM (IST)
जानिए, आज आपके शहर कानपुर में क्या हैं प्रमुख कार्यक्रम
मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम अर्मापुर पीजी कॉलेज में दोपहर डेढ़ बजे।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर शहर में प्रतिदिन कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहता है। इसमें कभी राजनीतिक, धार्मिक और कभी सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजन कराया जाता है। रविवार को शहर में आयोजित होेने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं...।

शिविर : आशुतोष सेवा समिति की ओर से दंत परीक्षण शिविर आरबीआरडी गल्र्स इंटर कॉलेज नवाबगंज में सुबह 10 बजे।

- आरोग्य धाम संस्था की ओर से निश्शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर ग्वालटोली में सुबह 10 बजे।

सभा : ईपीएस 95 संघर्ष समिति की ओर से आमसभा रावतपुर में दोपहर 12 बजे।

- आल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेंशनर्स की ओर से आमसभा सरस्वती विद्या मंदिर लाजपत नगर में दोपहर एक बजे।

- महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पुष्पांजलि सभा तिलक हाल में दोपहर ढाई बजे।

ज्ञापन : फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय सिविल लाइंस में दोपहर एक बजे।

यात्रा : अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी समिति संगठन की ओर से पदयात्रा मोतीझील से दोपहर एक बजे।

दिवस : विश्व मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम अर्मापुर पीजी कॉलेज में दोपहर डेढ़ बजे।

अभियान : अंतरराष्ट्रीय ङ्क्षहदू परिषद की ओर से हस्ताक्षर अभियान भारत माता मंदिर घंटाघर में शाम छह बजे।

chat bot
आपका साथी