जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या हैं कार्यक्रम

कानपुर महानगर में राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों की हलचल रहती है। तिलक हाल में कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है तो विकलांग एसोसिएशन का समाधान शिविर होगा। मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:52 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:52 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या हैं कार्यक्रम
कानपुर शहर में प्रमुख कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में प्रतिदिन अलग अलग जगहों पर सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन होते रहते हैं। रविवार को होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।

प्रतियोगिता :जिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला श्याम नगर में दोपहर 11 बजे से।

उद्घाटन : केसीए द्वारा केडीएमए लीग का उद्घाटन कमला क्लब में सुबह 11 बजे से।

समारोह : कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्षों का पद ग्रहण समारोह कांग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में दोपहर 1.30 बजे।

सम्मान : मेधावी छात्र-छात्राओं एवं वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह महर्षि बाल्मीकि उपवन मोतीझील में दोपहर 12 बजे।

प्रेसवार्ता : यूपी बॉडी लिङ्क्षफ्टग एसोसिएशन द्वारा नार्थ इंडिया चैंपियनशिप के लिए प्रेसवार्ता का आयोजन फिट जिम डिफेंस कालोनी जाजमऊ में दोपहर दो बजे।

वितरण : स्वर्गीय राजेश्वरी देवी वृद्धा सेवाश्रम समिति द्वारा जरूरतमंदों में भोजन का वितरण बंबा रोड सब्जी मंडी में दोपहर एक बजे।

पदभार ग्रहण : शहर कांग्रेस कमेटी के दक्षिण अध्यक्ष पद पर पद भार ग्रहण कमलेश्वरम गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे।

सम्मेलन : अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मïण महासभा द्वारा परिचय सम्मेलन व मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन आनंद बाग पार्क में दोपहर 12 बजे।प्रदर्शन : कानपुर लोहा व्यापार समिति द्वारा भूमाफियों को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन रैन बसेरा सब्जी मंडी बादशाहीनाका में दोपहर तीन बजे।

सुंदर कांड पाठ : प्रगतिशील जन कल्याण सेवा समिति द्वारा स्वराज वृद्धा आश्रम बारासिरोही गड़रियनपुरवा में सुंदरकांड का पाठ दोपहर दो बजे।

शोभायात्रा : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान द्वारा शोभायात्रा का आयोजन आरपी विद्यालय पशुपति नगर में सुबह नौ बजे से।

शिविर : विकलांग एसोसिएशन द्वारा शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में समाधान शिविर सुबह दस बजे से।

कार्यशाला : ग्राम उद्योग विकास मंडल द्वारा शक्ति मिशन कार्यशाल का आयोजन चकेरी मोड़ में सुबह 11 बजे।

सम्मेलन : बजरंग दल द्वारा निधि समर्पण पुष्पा पैलेस जूही डिपो में दोपहर 12 बजे।

बैठक : शिवसेना की बैठक सरस्वती गल्र्स इंटर कॉलेज विजय नगर में दोपहर एक बजे।

नगर कीर्तन : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का आयोजन गोविंद नगर से 8.30 बजे।

सम्मान : ऑर्डिनेस फैक्ट्री बहुजन एंप्लाइज यूनियन द्वारा प्रेस क्लब परेड में सम्मान दोपहर 12 बजे। समागम : आदर्श व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी समागम एवं समारोह पार्टी लॉन आजाद नगर में सुबह 11 बजे। सम्मान : भगवान परशुराम महासभा द्वारा किशोरी वाटिका में खिचड़ी भोज व सम्मान समारोह दोपहर दो बजे।

कार्यक्रम : ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट का कार्यक्रम बड़ी कर्बला नवाबगंज में दोपहर चार बजे।

विमोचन : कर्णधार क्लब एवं मानव चेतना धर्म काव्य समिति द्वारा पुस्तक विमोचन सिद्धि विनायक पैलेस काली मठिया में दोपहर तीन बजे।

शौर्य यात्रा : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण को लेकर शौर्य यात्रा का आयोजन चंद्रिका देवी मंदिर चौराहा रायपुरवा में दोपहर 11 बजे।

chat bot
आपका साथी